शिक्षाऋषि के सपनों को पूरा करेंगे : कपिलदेव
प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में अक्षय वट की परिक्रमा कर शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने वट वृक्ष पर
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने भागवत पीठ शुकदेव आश्रम में अक्षय वट की परिक्रमा कर शुकदेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने वट वृक्ष पर बांधे गए धागे को मनोकामना पूर्ण होने पर खोला।
स्वामी कल्याणदेव संग्रहालय के अवलोकन के उपरांत मंत्री ने स्वामी ओमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। अग्रवाल ने कहा कि शुकतीर्थ की पावन भूमि सद्कर्म और जन कल्याण की ऊर्जा देती है। संतों की कृपा से सरकार ने जो दायित्व सौंपा है, उसे सत्य, निष्ठा से पूरा करेंगे। रोजगार के नए अवसर देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वीतराग स्वामी कल्याणदेव ग्रामीण क्षेत्र में पालीटेक्निक, आईटीआई शिक्षा केंद्र खुलवाने के पक्षधर थे। शिक्षा ऋषि के सपनों को पूरा किया जाएगा। कथा व्यास अंचल शास्त्री, सुमन कृष्ण शास्त्री, हर्षमणि, राजू, ललित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इससे पहले हनुमतधाम में 77 फुट ऊँची विशालकाय हनुमान जी की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा महामंडलेशवर स्वामी केशवानंद महाराज से आशीर्वाद लिया। पंडित परशुराम ने पूजन सम्पन्न कराया।