विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanwar Yatra: कांवड़ ड्यूटी वाले 10 अधिकारियों की लगी क्लास; प्रशासन ने मांगा स्पष्टीकरण; बस दो दिन का दिया समय

Published: Tue, 30 Jul 2024 06:04 PM (IST)

कांवड़ ड्यूटी से कुछ अधिकारी गैरहाजिर चल रहे हैं। इससे प्रशासन नाराज है एडीएम प्रशासन ने 10 और अधिकारियों से ...और पढ़ें

कांवड़ ड्यूटी से 10 अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण - प्रतीकात्मक तस्वीर।
कांवड़ ड्यूटी से 10 अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण - प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. दस अधिकारी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी
  2. दो दिन में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर होगी कार्रवाई

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। कांवड़ ड्यूटी से अधिकारी गैरहाजिर चल रहे हैं। जिसके चलते एडीएम प्रशासन ने 10 और अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इससे पूर्व भी 15 अधिकारियों से गैरहाजिरी पर जवाब मांगा जा चुका है।

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया, कांवड डयूटी को कुछ अधिकारी और कर्मचारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। निरीक्षण के समय उनकी शिथिलता एवं लापरवाही सामने आई है। कई ने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। इसमें गन्ना पर्यवेक्षक खतौली संजीव कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी योगेन्द्र सिंह, ज्येष्ठ लेखा परीक्षक रविन्द्र कुमार, अनुदेशक-आईटीआई रामनारायण को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही राज्य कर अधिकारी सचलदल ईकाई खतौली प्रदीप कुमार बिशनोई, अवर अभियन्ता कार्यालय-सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई अजय कुमार, जिला समन्यक मिडे डे मील विकास त्यागी, जिला समन्यक बेसिक शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार, अनुदेशक आईटीआई ब्रज मोहन शर्मा, अनुदेशक आईटीआई सुन्दर पाल गौरया को भी स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण दो दिन के अन्दर उपस्थित होकर प्रस्तुत करना होगा। विलम्ब एवं संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होेने की स्थिति में कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें - 

Kanwar Yatra 2024: सोच-समझकर ही घर से निकलें, दिल्ली-दून हाईवे पर निजी वाहन भी हुए बंद