Move to Jagran APP

कमल संदेश बाइक रैली निकालेगी भाजपा

17 नवंबर को 10 हजार कार्यकर्ता जीआईसी से बाइक लेकर निकलेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारी को तेज करने के लिए निकाली जाएगी रैली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 10:24 PM (IST)
कमल संदेश बाइक रैली निकालेगी भाजपा
कमल संदेश बाइक रैली निकालेगी भाजपा

मुजफ्फरनगर : लोकसभा संचालन समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मंथन हुआ। अल्पसंख्यक समाज कल्याण राज्यमंत्री बलदेव ¨सह औलख और भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि आगामी 17 नवंबर को जीआईसी से 10 हजार कार्यकर्ता कमल संदेश बाइक रैली निकालेंगे। लोकसभा क्षेत्र के हर बूथ से पांच कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे।

loksabha election banner

जानसठ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में लोकसभा संचालन समिति की बैठक में अल्पसंख्यक समाज कल्याण राज्यमंत्री बलदेव ¨सह औलख ने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाली लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर लग जाए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जन-जन को बताया जाए। इसके लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाए। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती दी जाए। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 17 नवंबर को 10 हजार कार्यकर्ता कमल संदेश बाइक रैली निकालेंगे। रैली का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज मैदान से होगा। रैली में मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के 1806 बूथ से कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। प्रत्येक बूथ से पांच कार्यकर्ता बाइक पर झंडे लेकर रैली निकालेंगे। उन्होंने कहा कि रैली के बाद भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार के लिए अभियान चलाया जाएगा। सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजदूरी देने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। कमल संदेश बाइक रैली एतिहासिक होगी। इस दौरान चरथावल विधायक विजय कश्यप, खतौली विधायक विक्रम सैनी, भाजपा के जिला प्रभारी राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, अशोक कंसल, विजेंद्र अग्रवाल, डॉ. वीरपाल निर्वाल, सुशील त्यागी, जगदीश पांचाल, अंचित मित्तल, वैभव त्यागी, प्रवीण शर्मा, गीता जैन, सुषमा पुंडीर, प्रीति चौधरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.