जाम से निजात नहीं, लोग परेशान
खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल में पेराई सत्र के अंतिम चरण में अधिक गन्ना आने से पिछले चार दिनों से कस्बे में जाम की समस्या गंभीर बनी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 10:14 PM (IST)
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली की त्रिवेणी शुगर मिल में पेराई सत्र के अंतिम चरण में अधिक गन्ना आने से पिछले चार दिनों से कस्बे में जाम की समस्या गंभीर बनी है।
अंतिम पर्चियों पर अधिकांश किसान शुगर मिल में पर्ची से अधिक गन्ना ला रहे हैं। इससे यहां सफेदा रोड, मेन रोड, जानसठ रोड, जसौला रोड और फलावदा रोड पर गन्ने लदे वाहनों की कतार लगी हैं। रविवार को भी यहां शाम तक जाम की समस्या बनी रही। जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर शुगर मिल के उपाध्यक्ष डा. अशोक का कहना है कि देर रात तक अधिकांश ट्रैक्टर ट्रॉलियां मिल में अनलोड करा दी जाएंगी और समस्या अब खत्म हो जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें