विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संगठनों ने पौधरोपण कर वृक्ष बचाने की ली शपथ

By JagranEdited By:
Published: Sun, 22 Jul 2018 11:09 PM (IST)

भविष्य सुरक्षित रखने को अधिक से अधिक पौधे लगाने पर दिया बल। 'दैनिक जागरण' के 'पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं' अभियान को सराहा।

संगठनों ने पौधरोपण कर वृक्ष बचाने की ली शपथ
संगठनों ने पौधरोपण कर वृक्ष बचाने की ली शपथ

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर): 'दैनिक जागरण' के 'पौधे लगाएं वृक्ष बचाएं' अभियान के तहत क्षेत्र में लोगों ने पौधरोपण कर पेड़ों को बचाने की मुहिम की शपथ ली। इस दौरान क्षेत्र के समाजसेवी, वन विभाग, चेयरमैन, किसान, व्यापारियों व चिकित्सक आदि ने पौधरोपण कर अभियान को बढ़ाने पर बल दिया।

मुख्य कार्यक्रम बीआरसी कार्यालय पर आयोजित किया गया जहां जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में कस्बे व क्षेत्र के जिम्मेदार लोग इकट्ठा हुए। सभी ने 'दैनिक जागरण' के पौधरोपण अभियान को सराहा। कहा कि जैसे जल के बिना जीवन नहीं है, वैसे ही पेड़ों के बिना भी जीवन संभव नहीं है। वक्ताओं का कहना था कि यदि अंधाधुन कटान को नहीं रोका गया तो हालत और खराब होंगे। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी ने मुहिम को बढि़या बताते हुए कहा कि दैनिक जागरण के जागरूकता अभियान से समाज के अधिक से अधिक लोग आगे आकर बड़ी संख्या में पौधरोपण करें। इससे वातावरण शुद्ध होगा और हमारा भविष्य भी सुरक्षित रह सकेगा।

प्रधान संगठन के अध्यक्ष व भूराहेड़ी प्रधान नवीन राठी ने कहा कि जागरण की मुहिम की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। हमारे चारों ओर पेड़ कटने से तापमान बढ़ रहा है। इसे घटाने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। समाजसेवी सुखपाल ¨सह बेदी ने कहा कि पहले काफी पेड़ हुआ करते थे, जिसके चलते बीमारियां कम थीं। लगातार कटान से लोगों की सेहत का भी नुकसान हो रहा है। 'दैनिक जागरण' ने जो मुहिम चलाई है वह प्रशंसनीय है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. संदीप वर्मा ने कहा कि पौधरोपण को लेकर जागरण ने अभियान छेड़ा है। सभी को एक साथ रह कर इसे आगे बढ़ाना है। लोगों ने क्षेत्र में ज्यादा पेड़ लगवाने पर बल दिया। प्राइमरी विद्यालय पुरकाजी में भी पौधरोपण किया गया। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश शर्मा, लोकदल नेता गोल्डी राठी, निर्दोष जैन, शंकर लाल गोयल, हरिराम सक्सेना, पंडित भानु शर्मा, मोनू पंवार, राजू राठी, हाफिज मोहसिन, वन दरोगा वीजेंद्र सिंह, अभिलाषा, बीना गोयल, अभिलाषा गौतम, पूनम रानी, अनीता, शहजाद, सीमा, इकरा व दुष्यंत शर्मा आदि मौजूद रहे।

------------------

दैनिक जागरण के अभियान ने लोगों को पेड़ लगाने को लेकर जागरूक किया है। क्षेत्र को करीब एक लाख पौधे लगाने का टारगेट मिला है। 70 हेक्टेयर भूमि में 77 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। अभी तक करीब दस हजार पौधे लगाए जा चुके हैं।

- कुलदीप ¨सह, रेंजर, वन विभाग