उद्यमियों की समस्या से सरकार गंभीर : संजीव बालियान
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कार्यशाला आयोजित।
मुजफ्फरनगर : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से उद्योगों में जल उपयोग, चुनौतियां एवं समाधान पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने उद्योगों में जल दोहन की नई नीति लागू की है। इसके अलाव अनेक समस्याएं है, जिनसे उद्योगों पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान व विधायक कपिल देव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य वक्ता हेमंत ¨सह ने कहा कि उद्योगों में जल के दोहन पर नियंत्रण गाइडलाइन जारी की है। इसके लिए उद्योगों को 31 मार्च, 2019 तक एनओसी प्राप्त करका समय दिया है। आइआइए चेयरमैन कुशपुरी ने कहा कि उद्योगों में जलदोहन के साथ अनेक समस्याएं भी है। इनका भी समाधान होना जरुरी है। मुख्य अतिथि डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र सरकार उद्यमियों की समस्या को लेकर गंभीर है। एनओसी लेने के लिए 31 मार्च का समय है, इसे आगे बढ़ाए जाने के लिए वह केंद्र सरकार से वार्ता करेंगे। उद्यमियों की समस्याओं का निदान कराया जाएगा। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने उद्यमियों से आग्रह किया कि वह पर्यावरण का ध्यान रखें। जल जैसे महत्वपूर्ण संसाधन का समझदारी से उपयोग करें। पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि जल एक महत्वपूर्ण संसाधन है। इसका सदुपयोग नहीं किया गया तो प्रकृति स्वयं इसका बदला लेगी। इस दौरान पवन कुमार, अश्वनी खंडेलवाल लवाल, मनीष जैन, नवीन जैन, सुधीर गोयल, संदीप जैन, पंकज जैन, अमित गर्ग व अंकुर गर्ग आदि मौजूद रहे।