Move to Jagran APP

अपनी नीतियों पर चुनाव लड़ेगी प्रगतिशील सपा

प्रगतिशील सपा लोकसभा चुनाव में अपनी नीतियों पर चुनाव लड़ेगी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:39 PM (IST)
अपनी नीतियों पर चुनाव लड़ेगी प्रगतिशील सपा
अपनी नीतियों पर चुनाव लड़ेगी प्रगतिशील सपा

मुजफ्फरनगर : प्रगतिशील सपा (लोहिया) के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में नया संगठन खड़ा हो गया है। प्रगतिशील सपा लोकसभा चुनाव में अपनी नीतियों पर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश में उनके बिना सरकार बनाया जाना संभव नहीं है। पार्टी प्रत्येक लोकसभा सीट पर प्रत्याशी उतारेगी।

loksabha election banner

पुरानी घास मंडी में बैंक्वेट हाल में पदाधिकारियों का स्वागत हुआ। इसके बाद प्रगतिशील सपा के जिलाध्यक्ष इलम ¨सह गुर्जर व नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष आसिफ ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व की पार्टी में जिन्हें सम्मान नहीं मिल रहा था, अब उनके राजनीति करियर के लिए नया मोर्चा सामने आ गया है। आने वाले चुनाव में पार्टी विपक्षी दलों के खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी में व्यापारियों, अति पिछड़ों, अल्पसंख्यक के साथ सभी वर्गों का हित सुरक्षित रहेगा। पहले लोकसभा चुनाव फतह किया जाएगा, उसके बाद 2022 के प्रदेश के चुनाव में शिवपाल यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर कार्यकर्ता मेहनत करेंगे। इस दौरान बंदू खान, शादाब खान, नफीस अंसारी, जावेद अंसारी, एजाज खान, पंकज त्यागी, मोहम्मद राशिद सैफी, सरफराज आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.