Move to Jagran APP

मोदी-योगी राज में बह रही विकास की गंगा : लक्ष्मीनारायण

मंत्री ने बिजनौर लोकसभा संचालन समिति की बैठक ली। भाजपा शासन में विश्व की छह महाशक्तियों में शामिल हुआ भारत।

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 11:38 PM (IST)
मोदी-योगी राज में बह रही विकास की गंगा : लक्ष्मीनारायण
मोदी-योगी राज में बह रही विकास की गंगा : लक्ष्मीनारायण

मीरापुर (मुजफ्फरनगर) : बिजनौर लोकसभा संचालन समिति की बैठक में प्रदेश के दुग्ध विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि मोदी और योगी राज में विकास की गंगा बह रही है। देश विश्व की छह महाशक्तियों में शामिल हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।

loksabha election banner

कस्बे में स्थिति बेंक्वेट हाल में कार्यकर्ताओं की बैठक में चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि भाजपा के अलावा किसी भी पार्टी में कार्यकर्ता का सम्मान नहीं है। अन्य पार्टियों में सिर्फ चापलूस व धनी व्यक्तियों का ही सम्मान है। पार्टी ने चाय बेचने वाले को देश का प्रधानमंत्री बनाया है। भाजपा के चार साल के कार्यकाल में भारत छह महाशक्तियों में शामिल हो गया है। विदेशी भारत में व्यापार करना चाहते हैं। आगे भाजपा की सरकार रही तो आने वाले दस सालों में भारत दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा। प्रदेश के मुखिया की छवि बेदाग है। उन्होंने 15 महीनों में प्रदेश का दौरा कर रिकार्ड बनाया है। 1.20 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर कनेक्शन वितरित किए हैं। गरीबों को आवास मिल रहे हैं। पहले चुनाव में मोदी की लहर थी और इस बार मोदी-योगी के विकास कार्यों की लहर है। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाया गया है। सभी कार्यकर्ता अभियान के महत्व को समझें और अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। पहली से 15 नवंबर तक बूथ समिति अभियान चलाया जाएगा। 17 नवंबर को बूथ कर्मियों का गठन करके कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैलियों का आयोजन किया जाएगा। 26 जनवरी 2019 को कमल ज्योति दीपक अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र ¨सह, मीरापुर मंडल अध्यक्ष वैध प्रद्युमन शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, राजीव सिसौदिया, अशोक बाटला, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, वैभव त्यागी, सतेंद्र गिरी, कपिल खटीक, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र ¨सह व वंदना वर्मा आदि मौजूद रहे। तीन विधायक रहे नदारद

लोकसभा संचालन समिति की बैठक में चांदपुर विधायक कमलेश सैनी व पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल ही उपस्थित रहे, जबकि मीरापुर विधायक अवतार ¨सह भड़ाना, बिजनौर सदर विधायक सूची ¨सह, हस्तिनापुर विधायक दिनेश कुमार नदारद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.