सोमवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
मुजफ्फरनगर : मौसम में बड़ा परिवर्तन हुआ है। सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। भीषण
मुजफ्फरनगर : मौसम में बड़ा परिवर्तन हुआ है। सोमवार सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से लोग पूरे दिन हलकान रहे। आलम यह रहा कि दोपहर को घर से बाहर निकलना सजा के समान दिखाई दिया। लू के थपेड़ों के असर लोगों के साथ फसलों पर भी रहा। बाजारों की रौनक दिनभर गायब रही।
सोमवार को दिन का अधिकतम पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम पारे में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जिससे रात भी गर्म रही। गर्मी की वजह से लोग ठीक से सो नहीं सके। सोमवार सुबह से ही गर्मी अधिक रही। सुबह 11 बजे के बाद कम संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। दोपहर बाद तो सड़कों पर आवागमन काफी कम रहा। बाजारों पर भी भीषण गर्मी का असर दिखाई दिया। वहीं फसलें भी गर्मी से प्रभावित हो रही है। गन्ना, हरा चारा, सब्जी की फसलों को जल्दी जल्दी ¨सचाई की जरूरत पड़ रही है, जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। गर्मी से बचाव के लिए पेय पदार्थो की बिक्री में उछाल आया है।