Move to Jagran APP

कथा व्यास ने किया भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत वर्णन

शहर की मुनीम कालोनी में ठाकुरद्वारा मंदिर के समीप चल रही श्रीमछ्वागवत कथा में मथुरा से आए कथा व्यास पं. हिमेश शास्त्री ने श्रीकृष्ण व रुकमणि विवाह का वर्णन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 10:14 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 06:27 AM (IST)
कथा व्यास ने किया भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत वर्णन
कथा व्यास ने किया भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत वर्णन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शहर की मुनीम कालोनी में ठाकुरद्वारा मंदिर के समीप चल रही श्रीमछ्वागवत कथा में मथुरा से आए कथा व्यास पं. हिमेश शास्त्री ने श्रीकृष्ण व रुकमणि विवाह का वर्णन किया। शनिवार को पूजन के बाद कथाव्यास ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। साथ ही श्रीकृष्ण व रुकमणि विवाह को बड़े रोचक ढंग से पेश किया। इसके अलावा कथावाचक ने ठाकुर जी की बाल लीलाओं का वर्णन किया। श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का रसपान किया। कथा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक कंसल, सपा नेता गौरव स्वरूप, राजकुमार गुप्ता, पुनीत गुप्ता, सुमन गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता, पुनीत गुप्ता, तनु गुप्ता, आर्यन गुप्ता, श्रीनिवास तायल, नेहा तायल, सुभाष गर्ग, कमलेश गर्ग, रजनीश आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.