Move to Jagran APP

शुकदेवजी भगवान श्रीकृष्ण के साक्षात अवतार : देवकीनंदन

पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में विश्व शांति सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर विश्व प्रसिद्ध कथा व्यास धर्मरत्न शांति दूत देवकी नंदन ठाकुर।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Jun 2019 11:43 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 11:43 PM (IST)
शुकदेवजी भगवान श्रीकृष्ण के साक्षात अवतार : देवकीनंदन
शुकदेवजी भगवान श्रीकृष्ण के साक्षात अवतार : देवकीनंदन

संवाद सूत्र, मोरना (मुजफ्फरनगर): पौराणिक नगरी शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में विश्व शांति सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध कथाव्यास देवकी नंदन ठाकुरजी महाराज ने कहा कि श्री शुकदेवजी भगवान श्रीकृष्ण के साक्षात अवतार हैं, क्योंकि भगवान की कथा भगवान ही कह सकते हैं और इसका प्रमाण साक्षात स्कंद पुराण में है।

loksabha election banner

देवकीनंदन ने कहा कि भागवत पीठ वह पवित्र भूमि है, जहां पर कलयुग के जीव के कल्याण के लिए शुकदेव जी महाराज ने राजा परीक्षित जी को कथामृत का पान कराया था। कलयुग में जीव के कल्याण के लिए मात्र सात दिन कहे। तीर्थ की महिमा पर उन्होंने कहा कि तीर्थ की मर्यादा भंग नहीं होनी चाहिए। कहीं से भी आए हों और प्रदूषण करें, यह सही नहीं है। मात्र प्रदूषण करने से ही नहीं, बल्कि गंदी सोच से भी तीर्थ प्रभावित होते हैं। पवित्र सोच के साथ कथा श्रवण करने से हमारे पितरों को गति मिलती है और वह प्रसन्न होते हैं।

गुरु की महिमा बताते हुए कथा व्यास ने कहा कि गुरु के बिना गति नहीं, गुरु की कृपा से गति संभव है। कथा श्रवण ही ऐसा माध्यम है, जो बड़े और छोटे में भेद नहीं करता जो भी जिज्ञासु हो, कथा श्रवण कर अपना उद्धार स्वयं कर सकता है। इससे पूर्व श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान दिल्ली से पधारे मुकेश पांडेय, एससी अग्रवाल, जेपी सिघल, सुरेश गोयल जयपुर, सतीश गर्ग आगरा, मनोज शर्मा, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व नगरी में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों महिलाओं ने कलश के साथ भाग लिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.