हाकी कोच विष्णु का पूना में निधन
मुजफ्फरनगर : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के साथ खेल चुके मु•ाफ्फरनगर के हॉकी कोच वि
मुजफ्फरनगर : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के साथ खेल चुके मु•ाफ्फरनगर के हॉकी कोच विष्णु राजकुमार उर्फ बच्चू भाई का लंबी बीमारी के चलते पूना में निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे और शहर के योगेंद्रपुरी मोहल्ले में रहते थे।
बच्चू भाई का बेटा आशीष ऐरन पूना में इंजीनियर है। बच्चू भाई पत्नी संग काफी समय से बेटे के पास पूना में ही रह रहे थे। बच्चू भाई व नगरपालिका इंटर कालेज से सेवानिवृत्त उनकी पत्नी बीमारी के चलते पूना में अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को बच्चू भाई का निधन हो गया। बुधवार को पूना में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बच्चू भाई का नाम मुजफ्फरनगर के खेल क्षेत्र में आदर से लिया जाता है। वह डीएवी डिग्री कालेज के मैदान में कई टूर्नामेंट करा चुके हैं। इन टूर्नामेंट में देश के कई ब़ड़े खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। उनके निधन की खबर मिलने पर खेल प्रेमियों में शोक छा गया। उन्होंने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।