लखनऊ के मुकाबले दिल्ली से महंगी पड़ेगी हज उड़ान
कोविड-19 के चलते 2020 के दौरान हज यात्रा स्थगित कर दी गई थी लेकिन 2021 की हज यात्रा के लिए हज कमेटी आफ इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। अजीजिया वर्ग में हज यात्रा के लिए दिल्ली से उड़ान भरने वाले को 344809 रुपये खर्च करने पड़ेंगे जबकि हज यात्रा के लिए लखनऊ से उड़ान भरने वाले इस वर्ग के यात्री को कुछ रुपयों की छूट मिलेगी। इस तरह लखनऊ के मुकाबले दिल्ली से हज उड़ान भरने वालों को अधिक खर्च करना पड़ेगा।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के चलते 2020 के दौरान हज यात्रा स्थगित कर दी गई थी, लेकिन 2021 की हज यात्रा के लिए हज कमेटी आफ इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। अजीजिया वर्ग में हज यात्रा के लिए दिल्ली से उड़ान भरने वाले को 3,44,809 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि हज यात्रा के लिए लखनऊ से उड़ान भरने वाले इस वर्ग के यात्री को कुछ रुपयों की छूट मिलेगी। इस तरह लखनऊ के मुकाबले दिल्ली से हज उड़ान भरने वालों को अधिक खर्च करना पड़ेगा।
कोविड-19 संक्रमण तथा खर्च बढ़ने के चलते 2021 की हज यात्रा के लिए लोगों में उत्साह की कमी नजर आ रही है। इस बार लखनऊ से हज उड़ान भरने वालों को दिल्ली के मुकाबले कम खर्च करना पड़ेगा। हज यात्रा के लिए आनलाइन फार्म भरने के लिए अंतिम तिथि 10 दिसंबर घोषित की गई थी। हज कमेटी आफ इंडिया ने गुरुवार को आवेदन की तिथि बढ़ाने की घोषणा करते हुए लोगों को 10 जनवरी, 2021 तक का समय दिया है। हज कमेटी आफ इंडिया के सीईओ डा. मकसूद अहमद खान ने विभिन्न हवाई अड्डों से हज यात्रा के लिए उड़ान भरने वालों से लिये जाने वाले किराए की भी घोषणा कर दी है। जिले के हज यात्री आम तौर से दिल्ली से ही हज उड़ान भरते हैं। नई दर के अनुसार दिल्ली से हज उड़ान भरने वाले अजीजिया वर्ग के यात्री को किराए के रूप में 3,44,809 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि लखनऊ से हज उड़ान भरने के लिए एक यात्री को 3,44,133 रुपये देने होंगे। हज यात्रा के लिए उत्साह की कमी
इस बार हज यात्रा पर जाने के प्रति लोगों में उत्साह की कमी नजर आ रही है। हज प्रशिक्षक हाजी तुफैल अहमद के मुताबिक अभी तक हज यात्रा पर जाने के इच्छुक केवल 50 लोगों ने ही मुजफ्फरनगर से आनलाइन आवेदन किया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 तथा हज यात्रा महंगी होने के चलते हज यात्रियों में इस बार कमी आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जनपद से प्रत्येक वर्ष औसतन 600 लोग हज यात्रा के लिए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार यह आंकड़ा कम ही रहने की उम्मीद है। विभिन्न स्थानों से हज उड़ान का खर्च
उड़ान के स्थान यात्रा खर्च रुपयों में (संभावित)
अहमदाबाद 328168
बंगलुरु 342994
कोचीन 356433
दिल्ली 344809
गुवाहाटी 399273
हैदराबाद 349381
कोलकाता 369050
लखनऊ 344133
मुंबई 329279
श्रीनगर 361927