नई तहसील के विरोध में ग्राम प्रधान..धरना-प्रदर्शन
बघरा ब्लॉक के ग्राम प्रधान भी नई तहसील बनाए जाने के विरोध में उतर आए हैं। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ग्राम प्रधानों ने आक्रोश प्रकट किया। प्रधानों और ग्रामीणों ने ब्लॉक के गांवों को नई तहसील में नहीं जोड़ने की मांग की गई है। इसके बाद ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। बघरा ब्लॉक के ग्राम प्रधान भी नई तहसील के विरोध में उतर आए हैं। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ग्राम प्रधानों ने आक्रोश जताया है। प्रधानों और ग्रामीणों ने ब्लॉक के गांवों को नई तहसील में नहीं जोड़ने की मांग की गई है। ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी डीएम को सौंपा है।
शासन ने सिसौली को नई तहसील बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए जिला प्रशासन कार्रवाई में लगा है। बुढ़ाना तहसील के अधिवक्ताओं की हड़ताल के बाद अब ग्राम प्रधान भी नई तहसील के विरोध में खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में बघरा ब्लॉक के गांव गुर्जरहेडी, जसोई, खतौला, तितावी, नसीरपुर, बरवाला, मांडी, लड़वा, नूनाखेड़ा, ढिढावली, कबीरपुर आदि के ग्राम प्रधानों, लोगों ने प्रदर्शन किया। बघरा ब्लॉक के गांवों को नई तहसील में शामिल करने की योजना तैयार की जा रही है। लोगों ने इस निर्णय को अव्यवहारिक बताया गया है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि बघरा ब्लॉक के गांवों का सदर तहसील क्षेत्र में ही बना रहना ज्यादा हित में है। सदर तहसील से अधिकांश गांव 7 से 8 किलोमीटर पर है, जबकि नई तहसील करीब 25 किलोमीटर पर पड़ेगी। इससे फरियादियों, ग्रामीणों को अधिक समस्या बनेगी। इस दौरान सतेन्द्र बालियान, आफताब, हरेन्द्र सिंह, बुल्ली, राजेंद्र आर्य, जमशेद, अरशद चौधरी, सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान फिरोजुदीन, मास्टर करम इलाही, यूसुफ, याकूब, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।