Move to Jagran APP

नारी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध : सुषमा

बालगृह व वृद्धाश्रमों की कराई जा रही है जांच। शुक्रताल में जांच के बाद प्रशासन ने कराया काम।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 11:43 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 11:43 PM (IST)
नारी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध : सुषमा
नारी सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध : सुषमा

मुजफ्फरनगर : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा ¨सह ने कहा कि प्रदेश सरकार नारी सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठा रही है। योगी सरकार में महिला उत्पीड़न व शोषण की शिकायतें कम हुई हैं। मौजूदा समय में बालगृह और वृद्धाश्रमों की जांच कराई जा रही है। जहां सुविधा की कमी है, उन्हें पूरा कराया जाएगा। शुक्रताल में जांच के बाद प्रशासन ने शनिवार से कार्य प्रारंभ कराया है। यहां पर आश्रम में मिट्टी का भराव कराया गया।

loksabha election banner

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा ¨सह ने शुक्रवार को दल-बल के साथ शुक्रताल, नईमंडी के साथ खतौली के वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया था। वृद्धाश्रम में महिला-पुरुषों के रहने-सहने का एक ही स्थान मिला है। शौचालयों की व्यवस्था भी नियमों के विपरीत पाई गई। उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम की अधीक्षक को सुविधाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। चूंकि आश्रम को पांच लाख रुपये माह की ग्रांट जारी होती है। वहीं, नईमंडी के बालगृह की बि¨ल्डग को छोटी है। इसके बदलने की प्रक्रिया को अंजाम दी जाएगी। इसको लेकर सीडब्ल्यूसी भी साथ में कार्य करेगी। वहीं, शुक्रवाल में नि:संतान दंपती के अखिल भारतीय विकलांग एवं दिव्यांग आश्रम में कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी से आश्रम में मिट्टी का भराव कर भूमि को समतल कराया है। उपाध्यक्ष सुषमा ¨सह ने कहा कि बाल गृह, वृद्धाश्रमों में सुविधा व बजट के साथ कार्य की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आयोग में रोजाना प्रदेश से 100 शिकायतें पहुंची हैं। इनमें अधिकतर का तत्काल निस्तारण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.