Move to Jagran APP

किसान पाठशाला में नई तकनीक की जानकारी दी

शाहपुर ब्लाक के गांव काकड़ा में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को खेती-बाड़ी के बारे में नवीन जानकारियां दी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 11:42 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:20 AM (IST)
किसान पाठशाला में नई तकनीक की जानकारी दी
किसान पाठशाला में नई तकनीक की जानकारी दी

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शाहपुर ब्लाक के गांव काकड़ा में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने किसानों को खेती-बाड़ी के बारे में नवीन जानकारियां दी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। किसानों के लिए अनेक योजनाएं चल रही है, जिसका कृषक लाभ उठाएं।

loksabha election banner

किसान पाठशाला का शुभारंभ बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने किया। उप कृषि निदेशक जसवीर सिंह ने कृषकों को कृषि से जुड़ी नवीन तकनीकी की जानकारी दी। उप परियोजना निदेशक अरविन्द कुमार शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ आत्मा योजना के कार्यक्रमों को बताया। कृषि विज्ञान केन्द्र बघरा के वैज्ञानिक डॉ. श्रीपाल राणा ने गन्ने में लगने वाले कीट एवं रोगों की रोकथाम के उपाय बताए। पशु चिकित्साधिकारी ने पशु प्रबन्धन के साथ-साथ पशुओं में होने वाली बीमारियों के सम्बन्ध में जानकारी एवं उपचार की विधि बताई। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि के साथ उनकी फसलों का वाजिब दाम मिल रहा है। किसान और फसल के बीच बिचौलियों पर लगाम लगाई गई है। इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। उधर, पुरकाजी के गांव शेरपुर खादर में भी किसान पाठशाला आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव द्वारा उद्घाटन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.