Move to Jagran APP

किसान हितेषी है भाजपा सरकार: राणा

गन्ना किसानों के हित में लिए कई निर्णय। सरकारी मिलों पर नहीं रहा कोई बकाया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 11:26 PM (IST)
किसान हितेषी है भाजपा सरकार: राणा
किसान हितेषी है भाजपा सरकार: राणा

जानसठ : गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कस्बे में निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसानों के हित में कई निर्णय लिए गए हैं, जिससे किसानों का विश्वास सरकार में बढ़ रहा है। गन्ना किसानों के लिए सरकार ने बंद पड़ी कई शुगर मिलों को चलाया है। किसी भी सरकारी मिल पर किसानों को एक रुपया भी बकाया नहीं है।

prime article banner

गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर की माता के निधन पर शोक प्रकट करने शनिवार शाम पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। भाजपा शासनकाल में किसी भी सरकारी मिल पर किसान का एक रुपया भी बकाया नहीं है। निजी मिलों को भी सरकार की ओर से 4000 करोड़ का सॉफ्ट लोन दिया गया है। जिसे केवल गन्ना किसानों के भुगतान के लिए खर्च किया जाना है। जिसके चलते निजी मिलों ने भी किसानों का शत-प्रतिशत गन्ने का भुगतान कर दिया है। उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय बाजार में चीनी के मूल्य को देखते हुए सरकार ने 2900 रुपये प्रति कुंतल मूल्य तय कर दिया है। कई शुगर मिलों का विस्तार किया गया है, जबकि कई मिल नई लगाई गई है। आगामी दो साल में कई एथेनॉल प्लांट लगाए जाएंगे। जिससे गन्ना किसानों के दिन बहुरेंगे। उन्होंने किसानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनके कारण ही आज हम ¨जदा हैं। इस दौरान विधायक कपिलदेव अग्रवाल, किसान मोर्चे के अध्यक्ष रामकुमार सहरावत, योगेश कुमार वाल्मीकि, चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, प्रवीण तंवर, निशांत, विवेक, ब्रिजेश रस्तोगी, गुड्डू, सतीश खटीक, महेश शर्मा व विकास गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.