स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सैनिकों का सम्मान
मुजफ्फरनगर : जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सैि
मुजफ्फरनगर : जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। नुमाइश समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
एडीएम ई हरीश चंद्र ने कहा कि आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह सब स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व सैनिकों की देन है। उन्होंने अनेक कुर्बानियां दी हैं। आजादी दिलाने के लिए वे लोग न जाने कितनी बार मौत के मुहाने तक गए। देश के सच्चे सपूत सैनिक हैं। सूबेदार अशोक कुमार और जयप्रकाश त्यागी ने कहा कि उनके सीने पर बहुत सारे तमगे लगे हैं, जो उन्हें इस उम्र में भी देशभक्ति और देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम से स्वतंत्रता सेनानियों और भूतपूर्व सैनिकों में ऊर्जा का संचार होता है। इस दौरान लांसनायक हरि प्रकाश चौहान, मांगेराम, हरपाल ¨सह, यशपाल ¨सह, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।