यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Muzaffarnagar Encounter: पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली
उत्तर-प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस की गुरुवार देर रात चार बदमाशों ...और पढ़ें

HighLights
- पकड़े गए बदमाश शातिर वाहन चोर हैं
- दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दर्ज हैं दो दोनों मुकदमे
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। सिविल लाइस पुलिस की गुरुवार देर रात चार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दो बदमाश पर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो कार बरामद की है।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि गुरुवार देर रात एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देश पर सिविल लाइस थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली सिंघावली रेलवे अंडरपास के पास चार बदमाश किसी वारदात की फिराक में है।

इसे भी पढ़ें-यूपी में आगरा-लखनऊ के आसपास के जिलों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी
सूचना के आधार पर जब वह टीम के साथ वह मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दो बदमाश शादाब व शहजादा पुत्रगण दिलशाद निवासी जैन नगर खतौली पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो बदमाश मुकीम पुत्र तस्लीम निवासी कस्साबान थाना भवन जिला शामली व रिजवान पुत्र इसरार निवासी गांव कबीरनगर थाना कटघर जिला मुरादाबाद को पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें-अब मोबाइल पर चेहरा दिखाकर उपस्थिति लगाएंगे सीएचओ, विरोध भी शुरू
एसपी सिटी ने बताया कि चारों बदमाश शातिर वाहन चोर हैं। इनके खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। चारों बदमाशों से चोरी की दो कार भी बरामद हुई है।
