अवैध रूप से चलते मिले आटा चक्की और कोल्हू
खतौली क्षेत्र में विद्युत निगम और विजिलेंस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी है। रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोड़ा में तीन आटा चक्की और एक कोल्हू बिना कनेक्शन के बिजली प्रयोग करते पाए गए हैं। इनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। वहीं विद्युत निगम ने क्षेत्र के कोल्हूओं की सूची तैयार की है जहां बिजली चोरी की जा रही है।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में विद्युत निगम और विजिलेंस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बिजली चोरी पकड़ी है। रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोड़ा में तीन आटा चक्की और एक कोल्हू बिना कनेक्शन के बिजली प्रयोग करते पाए गए हैं। इनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। वहीं, विद्युत निगम ने क्षेत्र के कोल्हूओं की सूची तैयार की है, जहां बिजली चोरी की जा रही है।
बिजली चोरी करने वाले अधिकारियों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। बकाएदारों के साथ विद्युत चोरों के विरुद्ध भी अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को विजिलेंस और विद्युत निगम के अवर अभियंता, लाइनमैन और कर्मचारियों ने रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव टोड़ा कल्याणपुर में बिजली चोरी रोको अभियान चलाया है। गांव में तीन स्थानों पर अवैध रूप से आटा चक्की चलती पाई गई है। इन चक्कियों पर विद्युत कनेक्शन नहीं मिला है। इसके अलावा गांव के बाहर ही एक कोल्हू पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। अधिकारियों ने कार्रवाई कर सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। वहीं, रतनपुरी क्षेत्र में सबसे अधिक कोल्हूओं का संचालन हो रहा है। यहां अधिकांश कोल्हू पर विद्युत चोरी की जा रही है। इनके विरूद्ध विद्युत निगम पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई को अंजाम देगा। इसके साथ ही बड़े बकाएदारों के खिलाफ ग्राम प्रधान को सूची सौंपी गई है।
इन्होंने कहा
कोल्हूओं पर बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इन दिनों कोल्हूओं का संचालन होता है, लेकिन संचालक कनेक्शन लेने से कन्नी काटते हैं। टोड़ा गांव में चार लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई गई है।
-सोमन सिंह, अधिशासी अभियंता, खतौली