भारी बारिश से आई बाढ़, लोग हुए परेशान
पुरकाजी : उत्तराखंड की मूसलधार बारिश ने खादर के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। देर
पुरकाजी : उत्तराखंड की मूसलधार बारिश ने खादर के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। देर रात चढ़े पानी ने आवाजाही बंद कर दी। लोग पानी उतरने के इंतजार कर रहे हैं। प्रशासन ने व्यवस्था के नाम पर नाव लगाकर लोगों को राहत देने का प्रयास किया है।
पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में हुई मूसलधार बारिश के चलते हरिद्वार से सोलानी नदी में पानी छोड़ दिया गया है, जिसके चलते नदी पूरे वेग पर बहने लगी। सोमवार शाम पानी नदी से निकलकर पहले खेतों में फिर गांव में घुस गया। बाढ़ के पानी से भदौला, पांचली, फरकपुर, खेड़की व शेरपुर नंगला आदि गांव बाढ़ से घिर गए। लोगों की आवाजाही बंद हो गई। सुबह लोगों को अपने जरूरी काम निपटाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिसके चलते उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पशुओं के लिए चारे की समस्या हो गई। ग्रामीण बिजेंद्र ¨सह, राजू, मोनू, जस¨वदर ¨सह, ओमकार ¨सह आदि ने बताया कि बरसात के चलते खादर में पहले कई बार बाढ़ आने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस बारिश ने और ज्यादा नुकसान कर दिया है। प्रशासन की ओर से लोगों को राहत देने के लिए नाव लगा दी गई है। लेखपाल सोमनाथ ने बताया कि का पानी उतरना शुरू हो गया है। रात तक हालात सामान्य हो जाएंगे।