'मिशन शक्ति' के पहले दिन उत्पीड़न पर महिला का हंगामा
नवरात्र पर प्रदेशभर में छेड़े गए मिशन शक्ति के पहले दिन यहां महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया। महिला ने पुलिस चौकी में ही पति को खरी-खोटी सुनाते हुए उस पर गंभीर आरोप लगाए और हंगामा किया। पुलिस ने आरोपित पति को हिदायत देकर छोड़ दिया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। नवरात्र पर प्रदेशभर में छेड़े गए 'मिशन शक्ति' के पहले दिन यहां महिला उत्पीड़न का मामला सामने आया। महिला ने पुलिस चौकी में ही पति को खरी-खोटी सुनाते हुए उस पर गंभीर आरोप लगाए और हंगामा किया। पुलिस ने आरोपित पति को हिदायत देकर छोड़ दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में 'मिशन शक्ति' शुरू किया। मिशन के पहले दिन महिला उत्पीड़न का मामला पुलिस के समक्ष पहुंचा। दरअसल, क्षेत्र के एक गांव का युवक उत्तराखंड की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। उसकी पत्नी उसके सास-ससुर के साथ गांव में रहती है। युवक की पत्नी शनिवार को सोहंजनी तगान पुलिस चौकी पहुंची और पति पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस पति को चौकी पर ले गई। महिला ने पुलिस चौकी पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि पति के दूसरी औरत से संबंध हैं। वह फोन पर अक्सर उससे बात करता है। मना करने पर मारपीट करता है। युवक के स्वजन भी पुलिस चौकी पहुंच गए और महिला की मान-मनौव्वल के बाद मामला निपट गया। पुलिस ने आरोपित पति को हिदायत देकर छोड़ दिया। चौकी प्रभारी धीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।