Move to Jagran APP

कृषि रत्न अवार्ड से नवाजे गए मनोज

देशभर के अकेले किसान को कृषिमंत्री ने किया सम्मानित। 14 सालों से उन्नतशील खेती कर रहे हैं रोहाना के किसान।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 11:18 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 11:18 PM (IST)
कृषि रत्न अवार्ड से नवाजे गए मनोज
कृषि रत्न अवार्ड से नवाजे गए मनोज

मुजफ्फरनगर : रोहाना के प्रगतिशील किसान मनोज त्यागी को 'कृषि रत्न' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन ¨सह ने सहफसली व उन्नतशील खेती में ऊंचे मापदंड स्थापित करने पर यह बहुप्रतिष्ठित अवार्ड दिया है। दिल्ली में हुए सम्मान समारोह में देश के एकमात्र किसान को यह अवार्ड मिला है। 14 सालों से मनोज उन्नतशील खेती के साथ किसानों को पानी बचाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

loksabha election banner

दिल्ली में आयोजित किसान सम्मान समारोह में देशभर के प्रगतिशील किसानों को बुलाया गया। जिले से रोहाना निवासी मनोज त्यागी को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। कृषि क्षेत्र में बहुप्रतिष्ठित 'कृषि रत्न' अवार्ड मनोज त्यागी को केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन ¨सह ने दिया। यह अवार्ड प्रत्येक साल भारत सरकार की ओर से देश के एक किसान को दिया जाता है। कृषि मंत्री ने प्रमाण-पत्र के साथ स्मृति चिह्न भी प्रदान किया। बुधवार को रोहाना पहुंचने पर मनोज त्यागी के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। मनोज त्यागी ने बताया कि वह 14 सालों से उन्नतशील व सहफसली खेती कर रहे हैं। गन्ने की फसल के साथ खीरा, उड़द, मूंग, चना व सब्जी की बुवाई करते हैं। इससे दोहरा आर्थिक लाभ होता है। छह एकड़ जमीन में खेती करने वाले मनोज त्यागी का कहना है कि गन्ना 80-85 कुंतल प्रति बीघा निकलता है। परिवार में पिता रामफल त्यागी, पत्नी, चाचा व दो बच्चे हैं। वैसे तो पूरे परिवार में 18 सदस्य हैं, लेकिन रोहाना में छह सदस्य स्थाई रूप से निवास करते हैं। खेती में पिता व चाचा की पूर्ण निगरानी रहती है। वह किसानों को पानी बचाने के लिए भी प्रेरित करते हैं। मसलन व टपक विधि से ¨सचाई करने और खेत को समतल करने की सलाह देते हैं। पहले भी मिल चुके अवार्ड

मनोज त्यागी को वर्ष 2013 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में प्रगतिशील कृषक अवार्ड से नवाजा था, जिसके तहत 51 हजार रुपये व प्रशस्ति-पत्र दिया गया था। वर्ष 2016 व 2018 में इफको की ओर से गोल्डन जुबली अवार्ड दिया गया। उनका एक लाख रुपये का बीमा भी कराया गया था। वर्ष 2017 में जगजीवन राम अभिनव पुरस्कार के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री ने एक लाख रुपये की धनराशि दी थी। इनके अलावा कृषि विभाग की गोष्ठियों में भी वह कई बार सम्मानित हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.