Move to Jagran APP

रोशन आरा पर किए गए थे धारदार हथियार से दो वार

युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ राजफाश। वसीम की गोली लगने से होने की पुष्टि हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:24 PM (IST)
रोशन आरा पर किए गए थे धारदार हथियार से दो वार
रोशन आरा पर किए गए थे धारदार हथियार से दो वार

मुजफ्फरनगर : शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबा विहार निवासी रोशन आरा और उसके पति वसीम के परिजनों में शोक व्याप्त है। उधर, रोशन आरा पर धारदार हथियार से दो वार किए गए, जो उसकी मौत का कारण बने। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोशन की मौत धारदार हथियार और वसीम की गोली लगने से होने की पुष्टि हुई है।

loksabha election banner

खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसी निवासी वसीम ने अंबा विहार निवासी सोनम उर्फ रोशन आरा से प्रेम प्रसंग के चलते तीन साल पूर्व कोर्ट मैरिज की थी। रोशन आरा जिम ट्रेनर थी। उसने अपने मकान के उपरी हिस्से में महिलाओं के लिए फिटेनस क्लब खोला हुआ था। शुक्रवार तड़के वसीम व रोशन आरा के खून से लथपथ शव अंबा विहार स्थित रोशन आरा के उपरी कमरे में मिले थे। कमरे से दो तमंचे व खून से सना गंडासा मिला था। रोशन आरा की धारदार हथियार से काटकर और वसीम की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस का मानना है कि गलत आचरण के शक के चलते वसीम ने पहले रोशन आरा की हत्या की और बाद में खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजफाश हुआ है कि रोशन आरा पर धारदार हथियार से दो वार किए गए थे। एक चेहरे पर और दूसरा गर्दन के नीचे। धारदार हथियार के दो वार से रोशन आरा की मौत हो गयी। इसके अलावा वसीम की मौत का कारण गन शॉट बताया गया है। उधर, वसीम के पास हथियार कहां से आए, यह बात अभी तक पहेली ही बनी हुई हैं। हालांकि पुलिस मामले की तह में जाने में जुटी है। एसपी सिटी से मिले वसीम के परिजन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंबा विहार निवासी रोशन आरा व उसके पति भैंसी निवासी वसीम का खून से लथपथ शव मिला था। रोशन आरा के परिजनों का कहना था कि वसीम ने पहले रोशन आरा की हत्या की और बाद में खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उधर, वसीम के परिजनों ने रोशन आरा के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए थे। वसीम के परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। शनिवार को वसीम के परिजन एसपी सिटी ओमवीर ¨सह से मिले और रोशन आरा के भाईयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसपी सिटी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.