तिलककर श्रीराम मंदिर निर्माण में दिया दान
खतौली में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राशि जुटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और दान देने वालों के उत्साह में कमी नहीं है। श्रीराम मंदिर निर्माण को लोग उत्साहित होकर दान दे रहे हैं। वहीं समर्पण निधि संग्रह में लगी टोलियों का तिलक लगाकर आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत हो रहा है। रविवार को कई टोलियों ने कस्बे में धन संग्रह किया।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राशि जुटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं और दान देने वालों के उत्साह में कमी नहीं है। श्रीराम मंदिर निर्माण को लोग उत्साहित होकर दान दे रहे हैं। वहीं समर्पण निधि संग्रह में लगी टोलियों का तिलक लगाकर, आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत हो रहा है। रविवार को कई टोलियों ने कस्बे में धन संग्रह किया।
भाजपा नगर महामंत्री मोहित जैन, महामंत्री राकेश प्रजापति व भाजयुमो के महामंत्री ऋषभ जैन के नेतृत्व में बनी कार्यकर्ताओं की टोली ने गली-मोहल्लों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया। महिलाओं ने टोली का तिलक कर स्वागत किया। दान के साथ लोगों को आतिथ्य-सत्कार से टोलियां अभिभूत हैं। उधर, अशोका विहार आवास विकास कालोनी में सुधीश पुंडीर, राहुल, अंकुर त्रिपाठी, डीडी शर्मा, अभिषेक पाल, विनीत, दीपांशु व सुनील कुमार ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया। वहीं, भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य मदन छाबड़ा के नेतृत्व में देवीदास मोहल्ला, सद्दीकनगर, रामपुरी, बुढ़ाना रोड, भवानी बस्ती में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह का अभियान चलाया गया। सभासद गुरुदत्त अरोरा, सभासद रामनारायण अरोरा, सुमन देवी, सभासद अजय कुमार, प्रवीण ठकराल व सभासद मनोज सैनी आदि मौजूद रहे।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को संग्रह की निधि
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए रविवार को चंदा एकत्र किया गया। श्रीराम मंदिर निर्माण संग्रह टोली ने गांधी कालोनी में डोर-टू-डोर जाकर निधि संग्रह की। भाजपा नेता पवन छाबड़ा ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। बढ़-चढ़कर लोग चंदा दे रहे हैं। इस दौरान हरिकृष्ण सुनेजा, अनिल धमीजा, अखिल तागरा, विकास आहूजा, रमेश साई, कुशाग्र व अंकित आदि मौजूद रहे।