Move to Jagran APP

धूमधाम से मनाई दीवाली, खूब हुई आतिशबाजी

आधी रात तक होती रही शहर व देहात में आतिशबाजी। युवाओं-ब'चों ने अनार बम फुलझड़ी व रॉकेट छोड़े।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 12:15 AM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 12:15 AM (IST)
धूमधाम से मनाई दीवाली, खूब हुई आतिशबाजी
धूमधाम से मनाई दीवाली, खूब हुई आतिशबाजी

मुजफ्फरनगर : दीपावली पर्व जनपद में धूमधाम से मनाया गया। युवाओं और बच्चों ने आधी रात तक पटाखे और फुलझड़ी छुड़ाई। करोड़ों रुपए आतिशबाजी की आग में राख हो गए। वहीं दीपावली पर घरों में पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

loksabha election banner

दीपावली पर्व पर घर को दीपक और झालरों से दुल्हन की भांति सजाया गया। बुधवार शाम को घरों में मां लक्ष्मी का पूजन हुआ। इससे पूर्व दिनभर दीपावली की तैयारी चलती रही। युवाओं व बच्चों ने खूब आतिशबाजी की। चरथावल में दीपावली पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। लोगों ने मोमबत्ती एवं दीयों से अपने घरों को रोशन किया। हवन-पूजन कर मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। सिसौली में बुधवार को होली चौक पर एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया। सीमा पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश ¨सघल, ओमेंद्र मुखिया, भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष यशपाल, नीरज सभासद, सहदेव ¨सह, डॉक्टर बाबू राम मलिक, नितिन बालियान, सागर सौदाई व प्रवीण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पुरकाजी में गणेश लक्ष्मी पूजन के बाद देर रात तक लोगों ने पटाखे छुड़ाऐ। एक दूसरे को उपहार व मिठाई देकर शुभकामनाएं दी। बाजार में दीपावली को लेकर दिन भर भारी भीड़ रही। प्रभारी निरीक्षक ने फोर्स के साथ बाजार में पैदल मार्च किया। चेयरमैन जहीर फारुकी ने सभासदों संग लोगों को प्रतिष्ठानों पर जाकर दीपावली की मुबारकबाद दी। करोड़ों की आतिशबाजी

शहरी क्षेत्र के अलावा जनपद की सभी 498 ग्राम पंचायतों में युवाओं और बच्चों ने आतिशबाजी की। शहर में नई मंडी समेत जीआईसी मैदान से बड़ी संख्या में युवाओं ने पटाखे, फूलझड़ी, रॉकेट, चर्की, अनार बम समेत आतिशबाजी का सामान खरीदा। पूरे जिलें में दो करोड़ से अधिक की आतिशबाजी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.