Move to Jagran APP

दीपावली उत्सव पर बाजार में धनवर्षा

नोटबंदी व जीएसएटी के बाद पहली बार हुई जमकर खरीदारी। रेडीमेड गारमेंट्स व वाहनों की बिक्री में आया भारी उछाल।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 11:16 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 11:16 PM (IST)
दीपावली उत्सव पर बाजार में धनवर्षा
दीपावली उत्सव पर बाजार में धनवर्षा

मुजफ्फरनगर : बाजार दीपावली के रंग में रंगा हुआ है। शहर में विभिन्न वस्तुओं पर ऑफर की धूम है। खरीदारी ने बीते वर्षो के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रेडीमेड गारमेंट्स व वाहनों की बिक्री में भारी उछाल आया है। नोटबंदी व जीएसटी के बाद पहली बार बाजारों में इस प्रकार की भीड़ व खरीदारी हुई है। धनतेरस पर बड़ी संख्या में दुकानें पूरी रात खुली रहीं।

prime article banner

शहर के मुख्य बाजार दुल्हन की तरह सजे हैं। नई मंडी, गऊशाला रोड, गांधी कालोनी, एसडी मार्केट, भगत ¨सह रोड, सर्राफा बाजार, टाउनहाल रोड, कचहरी रोड, मीनाक्षी चौक व गोल मार्केट आदि स्थानों पर धनतेरस पर जमकर खरीदारी हुई। आधी रात के बाद भी बाजार गुलजार रहे। गिफ्ट पैक के साथ रेडीमेड गारमेंट्स की जमकर खरीदारी हुई। सभी दुकान व शोरूम पर भीड़ रही। महिलाओं ने जमकर आभूषण खरीदे। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने पुराने जेवर भी बदले। विभिन्न ब्रांड के शोरूम में ग्राहकों को दिवाली ऑफर दिए गए, जिसमें उपभोक्ताओं ने 20 से 70 फीसदी तक छूट का लाभ उठाया। वाहनों की खरीदारी में भारी उछाल आया है। विहान मोटर्स के डायरेक्टर अभिनव कुच्छल ने बताया कि धनतेरस पर हीरो के 1080 टू-व्हीलर की बिक्री हुई, जिसमें स्प्लेंडर बाइक सर्वाधिक खरीदी गई। छोटी दीपावली पर भी 175 वाहन बिके हैं, जबकि पिछले साल दीपावली सीजन पर मात्र 696 वाहन बिके थे। अंश होंडा के डायरेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि धनतेरस पर इस बार 500 वाहन बिके हैं, जिसमें एक्टिवा व शाइन बाइक प्रमुख है। इस बार बीते वर्ष से तीन गुणा वाहनों की बिक्री हुई है। राजधानी टीवीएस के मैनेजर राजेंद्र कुमार का कहना है कि 350 टू-व्हीलर की डिलीवरी की गई, जिसमें से सर्वाधिक एक्सएल-100 की डिमांड रही। एटूजेड म¨हद्रा के डायरेक्टर विवेक वीर भान ने बताया कि 55 फोर व्हीलर की डिलीवरी की गई, जबकि 26 टू-व्हीलर वाहन भी बिके हैं। दो साल पूर्व नोटबंदी व एक साल पहले जीटएसटी के चलते बाजार काफी डाउन रहा था। इस बार व्यापारियों व ग्राहकों में उत्साह है। राधा गो¨वद ऑटोमोबाइल के डायरेक्टर संचित गोयल ने बताया कि मारुति बांड की 52 कार बिकी हैं, जिसमें से 18 डिजायर ब्रांड की हैं। बीते वर्षो से इस बार ज्यादा सेल हुई है। पटाखों की हुई खूब खरीदारी

दीपावली पर आतिशबाजी के सामान की भी खूब खरीदारी हुई। नई मंडी व जीआइसी मैदान से युवाओं व बच्चों ने पटाखे, अनार बम, फुलझड़ी, चक्री व रॉकेट आदि की खरीदारी की। छोटी दीपावली पर भी लोगों ने आतिशबाजी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK