Move to Jagran APP

भारत की संस्कृति का प्रतीक है दीपावली

छात्रों ने लिया प्रदूषण मुक्त पर्व मनाने का संकल्प

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 11:12 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 11:12 PM (IST)
भारत की संस्कृति का प्रतीक है दीपावली
भारत की संस्कृति का प्रतीक है दीपावली

मुजफ्फरनगर : शिक्षण संस्थाओं में दीपावली धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने आतिशबाजी से दूर करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने बच्चों को बधाई देते हुए दीपावली का महत्व बताया। बच्चों ने आकर्षक रंगोली भी बनाई।

loksabha election banner

पूर्व माध्यमिक विद्यालय-शेरनगर में दीपावली पर बच्चों ने मनमोहक रंगोली बनाई। प्रधानध्यापिका सविता कुमारी ने कहा कि दीपावली का त्योहार भारत की संस्कृति, भाईचारे व सत्य की जीत का प्रतीक है। शिक्षिका रेनू शर्मा ने कहा कि स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त व पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखकर पटाखे फोड़ें। इस दौरान समय सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें। छात्रा दीपाली ने गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षिका सीमा के निर्देशन में स्कूल परिसर को आकर्षक रंगोली से सजाया। छात्रा मुस्कान, इकरा, नजमा, नसरीन, जीनत, तरन्नुम, सलोनी, आरती, अंजलि, रुपाली, कामनी व साक्षी आदि का सहयोग रहा। अध्यापिका निर्मला रानी, राजेश, इरम, रेनू शर्मा, नीतू रंधावा व स्वीटी पुंडीर आदि मौजूद रहीं।

उधर, एमजी पब्लिक स्कूल में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। शिक्षकों ने बच्चों को दीपावली का महत्व बताया व इको फ्रेंडली दीपोत्सव मनाने को प्रेरित किया। बच्चों ने दीपों को रंग से सजाया। इसके अलावा बच्चों ने विभिन्न गीतों पर डांस भी किया। प्रधानाचार्य जीबी पांडेय व एडिशनल ¨प्रसिपल मोनिका गर्ग ने कहा कि प्रत्येक त्योहार हमें खुशी को साझा करने की सकारात्मक सीख देते हैं। हर त्योहार अच्छाई को प्रदर्शित करता है। उन्होंने बच्चों से सुरक्षित दीपावली मनाने की अपील की। कहा कि आतिशबाजी से दूर रहना चाहिए। पर्यावरण के दृष्टिगत इको फ्रेंडली दीपावली मनानी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.