जिला जज ने दिलाई संविधान रक्षा की शपथ
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित केंद्रीय हाल में संविधान दिवस के संबंध में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला जज राजीव शर्मा ने की। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तथा सिविल जज सीनियर डिविजन सलोनी रस्तौगी ने किया। उन्होंने बताया कि गोष्ठी में मोटर दुृर्घटना दावा अधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पंकज अग्रवाल तथा सभी न्यायिक अधिकारी शामिल रहे।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित केंद्रीय हाल में संविधान दिवस के संबंध में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला जज राजीव शर्मा ने की। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव तथा सिविल जज सीनियर डिविजन सलोनी रस्तौगी ने किया। उन्होंने बताया कि गोष्ठी में मोटर दुृर्घटना दावा अधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पंकज अग्रवाल तथा सभी न्यायिक अधिकारी शामिल रहे। जिला जज ने संविधान की उद्देश्यिका तथा मूल कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सभी को प्रेरित करते हुए संविधान की प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों का पाठन कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के उसके समाज के प्रति कुछ कर्तव्य होते हैं। उन कर्तव्यों के अनुपालन में ही उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता एवं पूर्ण विकास संभव है। इस दौरान संविधान रक्षा की शपथ भी दिलाई गई। संविधान संरक्षण की दिलाई शपथ
संवाद सूत्र, बुढ़ाना : संविधान दिवस के अवसर पर क्षेत्र के स्कूल, कॉलेज व सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कोविड को देखते हुए शारीरिक दूरी व मास्क आदि का पालन किया गया। तहसील परिसर के न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारी परविदर सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने सभी को संविधान संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने मौलिक अधिकारों व संविधान के विषय मे जानकारी दी। अन्य वक्ताओं ने संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर से संबधित जानकारी दी। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी गई। न्यायिक अधिकारी कानूनी नियमों को समझाते हुए अपने संविधान पर गर्व के बारे में बताया। इस दौरान बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता, न्यायिक कर्मचारी के साथ प्रशांत शर्मा,अवध बिहारी गर्ग, ओमपाल, अभिषेक, आदि मौजूद रहे।
वहीं कस्बे के मेपल्स एकेडमी, सनराइज पब्लिक स्कूल, शारदे धाम, डीएवी कालेज आदि विद्यालयों में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।