Move to Jagran APP

नगर में थमा विकास का पहिया

खतौली (मुजफ्फरनगर) : नगर में विकास का पहिया थम गया है। शहर में विभिन्न स्थानों पर नगरपालिका

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Aug 2017 06:05 PM (IST)Updated: Wed, 09 Aug 2017 06:05 PM (IST)
नगर में थमा विकास का पहिया
नगर में थमा विकास का पहिया

खतौली (मुजफ्फरनगर) : नगर में विकास का पहिया थम गया है। शहर में विभिन्न स्थानों पर नगरपालिका के निर्माण कार्यो को रोक दिया गया। अब यह कार्य पालिका में जेई के आने पर शुरू हो पाएंगे। नगरपालिका के अध्यक्ष का कार्यकाल 31 जुलाई को समाप्त हुआ। उन्होंने अंतिम समय में बड़ी संख्या में सड़कों, नाले व नालियों के निर्माण कार्य शुरू कराए थे। अधिकतर कार्य पूर्ण हो चुके। चंद कार्य उनके कार्यकाल के बाद भी जारी रहे। तगान मोहल्ले में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सीमेंटेड टाइल्स से सड़क बनवाने और नालियों का निर्माण कार्य जून में शुरू किया गया था। क्षेत्र के लोगों ने नाले के निर्माण को लेकर बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया था, जिस कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया था। पिछले माह नाले का निर्माण भी शुरू कराया गया था। हाल ही में क्षेत्र के लोगों ने नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। इस पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी और प्रशासक विकास सेन ने उक्त कार्य को रुकवा दिया। इसके अलावा बुवाड़ा रोड पर भी सड़क निर्माण रुकवा दिया गया। इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं। यहां भी कुछ लोगों ने निर्माण कार्यो में अनियमितता की शिकायत पालिका में की। शहर में भी सभी निर्माण कार्यो को रुकवा दिया गया। नगर पालिका के प्रशासक व ईओ विकास सेन का कहना है कि पिछले माह जेई नीरज कांबोज रिलीव हो गए। फिलहाल कोई जेई नहीं है। विकास कार्यो की तकनीकी जांच के लिए कोई जेई नगरपालिका में नहीं है। ऐसे में उन्होने निर्माण कार्यो को रुकवा दिया गया। पालिका में जेई की तैनाती शीघ्र होने की उम्मीद है। जेई के जांच कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.