चौ. चरण ¨सह की नीतियों से होगा विकास
मुजफ्फरनगर : रालोद कार्यालय पर चले सदस्यता अभियान में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण ¨सह क
मुजफ्फरनगर : रालोद कार्यालय पर चले सदस्यता अभियान में वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण ¨सह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कहा कि किसान मसीहा की विचारधारा अपनाने से देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। इस अभियान में युवा अहम भूमिका निभाएं।
सदस्यता अभियान के बाद पत्रकार वार्ता में रालोद पउप्र. की प्रदेश महासचिव पायल माहेश्वरी ने कहा कि किसानों की आवाज राष्ट्रीय लोकदल पुरजोर तरीके से उठा रहा है। किसानों को खेती बचाने के लिए चौ. चरण ¨सह की नीतियों को अपनाना होगा। अध्यक्षता करते हुए सहकारिता प्रकोष्ठ के पउप्र. अध्यक्ष कृष्णपाल राठी ने कहा कि रालोद एक विचारधारा है, जो किसान मसीहा के बताए मार्ग पर चल रही है। संचालन सुधीर भारतीय ने किया। इस दौरान महासचिव शुभम बंसल, सुमन माहेश्वरी, यशपाल नागर, रणधावा मलिक, कृष्णपाल राठी, जगपाल, श्रीभगवान शर्मा, विदित मलिक, हर्ष राठी, विकास कादियान, शादाब, सपना अग्रवाल व डॉ. अनीस आदि मौजूद रहे।