'राम मंदिर बनेगा बाबर का मकबरा नहीं'
मौर्य बोले, अजित ¨सह देख रहे मुंगेरी लाल के हसीन सपने। जनता कांग्रेस, सपा और बसपा की चालों को समझ चुकी।
मुजफ्फरनगर : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। कोर्ट और आपसी समझौते के आधार पर प्रयास चल रहे हैं। किसी भी कीमत पर पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली पर बाबर का मकबरा या मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी। रालोद प्रमुख की सक्रियता पर उन्होंने कहा कि अजित ¨सह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे। भाजपा को गठबंधन से कोई खतरा नहीं है। शनिवार को यहां राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने यह बातें कही।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में निश्चित तौर पर श्रीराम का भव्य मंदिर ही बनेगा। बाबर का मकबरा या मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी। गन्ना किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। चीनी मिलों के चलने में यदि देरी हुई है तो जांच कराई जाएगी। किसानों का आगे समय से भुगतान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जनता कांग्रेस, सपा और बसपा की चालों को समझ चुकी हैं। भाजपा राज में सर्वाधिक सड़कें बनाई गईं। मुजफ्फरनगर में दो साल में कई महत्वपूर्ण मार्ग बनने जा रहे हैं। कुछ का चौड़ीकरण भी होगा। मुजफ्फरनगर-पानीपत मार्ग का निर्माण जल्द कराया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। क्षेत्रीय सांसद डॉ. संजीव बालियान के प्रयासों से यह संभव हुआ है। ट्रैक्टर चलाकर लाए भूपेंद्र चौधरी
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम और मंत्री भूपेंद्र चौधरी का पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सभा स्थल तक दोनों नेता समेत डॉ. बालियान और विधायक उमेश मलिक फूलों से सजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर जुलूस के रूप में सभास्थल पर पहुंचे। भूपेंद्र चौधरी ट्रैक्टर चलाकर लाए। मार्ग पर लोगों ने उनका स्वागत किया। पैठ बाजार रहा बंद
सभास्थल के समीप का बाजार पूरी तरह बंद रहा। कुछ दुकानदारों ने इस पर नाराजगी भी जताई, लेकिन अत्यधिक भीड़ की वजह से बाजार को बंद रखा गया। दुकानदार प्रतिष्ठानों के बाहर बैठे रहे। दुकानों के आगे पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।