प्रदर्शन कर फ्रांस के उत्पादों के बहिष्कार का एलान
फ्रांस में नबी-ए-पाक पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिमों में गुस्सा है। जुमे की नमाज के बाद लोगों ने शराफत कालोनी स्थित नूर मस्जिद व जैननगर की आयशा मस्जिद के बाहर फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी की और फ्रांस के उत्पादों के बहिष्कार का एलान किया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। फ्रांस में नबी-ए-पाक पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिमों में गुस्सा है। जुमे की नमाज के बाद लोगों ने शराफत कालोनी स्थित नूर मस्जिद व जैननगर की आयशा मस्जिद के बाहर फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी की और फ्रांस के उत्पादों के बहिष्कार का एलान किया।
नूर मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़कर लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने एआइएमआइएम के •िालाध्यक्ष मौलाना इमरान ़कासमी ने नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने लोगों से फ्रांस के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की। मौलाना इमरान ने कहा कि नबी-ए-पाक की शान में गुस्ताखी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी धर्म और हर वर्ग के लोगों से फ्रांस के उत्पादों के बहिष्कार करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों में महताब, तौहीद, इनाम, जाकिर व तस्लीम आदि शामिल रहे। उधर, जैननगर स्थित आयशा मस्जिद के बाहर भी लोगों ने जुमे की नमाज के बाद फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन किया।