विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Delhi-Dehradun Highway को मेरठ से हरिद्वार तक 6 लेन करने का काम जल्द हो शुरू, इसे लेकर नितिन गडकरी से मिले डॉ. बालियान

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 24 Jul 2026 02:22 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने दिल्ली-देहरादून हाईवे को मेरठ से हरिद्वार तक छह लेन करने का कार्य जल्द ...और पढ़ें

बुढ़ाना के गांव बिराल से राजपुर-छाजपुर तक सर्विस रोड बनाने की मांग


 बुढ़ाना के गांव बिराल से राजपुर-छाजपुर तक सर्विस रोड बनाने की मांग

HighLights

  1. यातायात दबाव के कारण कार्य शीघ्र शुरू करने का किया अनुरोध।

  2. बुढ़ाना के बिराल से राजपुर-छाजपुर तक सर्विस रोड की भी मांग।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मेरठ से हरिद्वार तक छह लेन करने को कार्य शुरू कराने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की।
हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए जल्द कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया गया। वहीं, बुढ़ाना के गांव बिराल से राजपुर-छाजपुर तक सर्विस रोड बनाने की मांग की है।

पूर्व में प्रदान की जा चुकी है सैद्धांतिक मंजूरी 

डा. बालियान ने नितिन गडकरी से कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 58 जो परतापुर बाईपास मेरठ से प्रारंभ होकर मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार जाता है। इस पर बढ़ते आबादी घनत्व व परिवहन दबाव को देखते हुए छह लेन को कार्य जल्द शुरू कराया जाए।

छह लेन बनाने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी पूर्व में प्रदान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर अनेक बैंक्वेट हाल एवं शिक्षण संस्थान हैं, जिससे समय समय पर जाम लगता रहता है। हाईवे पर पड़ने वाले कस्बों में भी यही स्थिति है।

जनहित एवं यातायात सुगमता को दृष्टिगत रखते हुए मेरठ बाइपास पर एलिवेटेड मार्ग और उसके उपरांत जनपद-मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार तक पड़ने वाले गांव व कस्बों में अंडरपास तथा ओवरब्रिज का प्रविधान कर मार्ग को चार से छह लेन बनाया जाए। इसके लिए एनएचएआइ के अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। यातायात सुगम, सुरक्षित एवं जाम मुक्त होने से लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Ganga Expressway और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे संपर्क मार्ग से जुड़ेंगे, इसे लेकर नितिन गडकरी से मिले MP अरुण गोविल 

बिराल से राजपुर-छाजपुर तक बने सर्विस रोड

संजीव बालियान ने दूसरी मांग की कि दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कारिडोर के एक ओर बुढ़ाना तहसील के गांव बिराल की सीमा से राजपुर-छाजपुर तक सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए। कहा कि बिराल की जनसंख्या लगभग 14 हजार है और रकबा लगभग 30 हजार बीघा है। दोनों गांव के बीच 5.5 किमी की सर्विस रोड बनाई जाए।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat काॅरिडोर के आसपास वर्ल्ड क्लास सुविधाएं विकसित करने का जोनल प्लान अटका, रूके पड़े हैं विकास कार्य  

इसके निर्माण से बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली के कई गांव के लोगों को लाभ होगा, जिसमें बिराल, दुर्गनपुर, हरियाखेड़ा, कमरूद्दीननगर, निरपड़ा, टीकरी, भनेड़ा, एलम के ग्रामीण शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ रेंज में 969 KM क्षेत्र में 28 मार्गों से गुजरेंगे शिवभक्त, सुरक्षा को बनाए 128 बैरियर; घाटों पर NDRF-SDRF की तैनाती