Move to Jagran APP

दीपावली ने भरी झोली, डेढ़ करोड़ से अधिक कमाया

लाकडाउन से रोडवेज की प्रभावित आय को दीपावली ने सहारा दिया है। दीपावली ने डिपो की झोली भर दी है। दस दिन के विशेष संचालन में खतौली डिपो को डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है। खास यह है कि प्रति बस पर कमाई के मामले में डिपो मंडल क्षेत्र में अव्वल रहा है। अब चालक-परिचालक को प्रोत्साहन राशि दिए जाने के लिए सूची बनाई जा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:22 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:22 PM (IST)
दीपावली ने भरी झोली, डेढ़ करोड़ से अधिक कमाया
दीपावली ने भरी झोली, डेढ़ करोड़ से अधिक कमाया

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। लाकडाउन से रोडवेज की प्रभावित आय को दीपावली ने सहारा दिया है। दीपावली ने डिपो की झोली भर दी है। दस दिन के विशेष संचालन में खतौली डिपो को डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है। खास यह है कि प्रति बस पर कमाई के मामले में डिपो मंडल क्षेत्र में अव्वल रहा है। अब चालक-परिचालक को प्रोत्साहन राशि दिए जाने के लिए सूची बनाई जा रही है।

loksabha election banner

कोरोना काल के कारण जून माह से रोडवेज सेवा प्रारंभ की गई। रक्षाबंधन पर्व भी डिपो के लिए फीका रहा, लेकिन दीपावली से उम्मीद बंध गई। प्रोत्साहन योजना लागू होने से संचालन ने गति पकड़ी तो बसों के साथ आय का भी पहिया घूम गया। 12 से 21 नवंबर तक विशेष संचालन किया गया। सहारनपुर मंडल क्षेत्र में खतौली डिपो का एक दिन में कमाई और बसों को किलोमीटर में चलाने में जलवा रहा है। दस दिवसीय संचालन में डिपो की 75 से अधिक बसों ने साढ़े चार लाख किलोमीटर का सफर किया। औसत अनुरूप प्रति बस एक दिन में 513 किलोमीटर दौड़ी है, जिसकी एक दिन की कमाई 19,603 रुपये आई है। पूरे डिपो की आय एक करोड़ 68 लाख रुपये से अधिक रही है। मंडल में खतौली डिपो ने अन्य सभी डिपो को संचालन में पछाड़ दिया है। चालक-परिचालकों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि

अब दीपावली की प्रोत्साहन योजना में निर्बाध ड्यूटी और सबसे अधिक बसों का संचालन करने वाले पांच चालक और पांच परिचालक को पुरस्कृत किया जाएगा। लंबी दूरी की बस पर एक परिचालक और दो चालक भेजे गए थे। सभी का रिकार्ड देखा जा रहा है। प्रोत्साहन योजना में एक चालक-परिचालक को दस दिन के चार हजार रुपये वेतन से अतिरिक्त दिए जाएंगे।

इन्होंने कहा..

डिपो की बसों का दीपावाली पर संचालन बेहतर रहा है। मंडल क्षेत्र में प्रति बस और प्रतिदिन किलोमीटर में डिपो अव्वल श्रेणी में शामिल है। जल्द ही पांच चालक-परिचालक को प्रोत्साहन योजना के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।

-परवेज बशीर, एआरएम, खतौली डिपो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.