बच्चों को बताया दीपावली का महत्व
ब'चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय प्रांगण को ग्रामीण मेला की भांति सजाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 11:19 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 11:19 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : लिटिल मिलेनियम विद्यालय में दीपावली मेला आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यालय प्रांगण को ग्रामीण मेला की भांति सजाया गया। अभिभावक एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में आए। शिक्षकों ने दीपावली का महत्व बताते हुए कहा कि इस दिन भगवान श्रीराम अयोध्या आए थे। अयोध्यावासियों ने दीप प्रज्वलित कर श्रीराम का भव्य स्वागत किया गया था। बच्चों ने स्टेज शो में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी प्रस्तुति दी। टैटू आर्ट, गुब्बारे गेम्स आकर्षण का केंद्र रहे। बाद में बच्चों को आकर्षक उपहार दिए गए। इस दौरान विद्यालय संचालिका शिंपी कपूर, अलका चौधरी व साक्षी आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें