Move to Jagran APP

मणिपुरी नृत्य में कलाकार ने जीता दर्शकों का मन

सोसाइटी फॉर दि प्रमोशन ऑ़फ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ (स्पिक मैके) के तत्वावधान में एमजी व‌र्ल्ड वि•ान स्कूल में पारंपरिक मणिपुरी वेशभूषा में बासु सिंह के नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मणिपुरी नृत्य की बारीकियां बताते हुए उन्हें कुछ मुद्राओं का अभ्यास भी कराया। स्पिक मैके की विरासत श्रृंखला के अंतर्ग

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 11:39 PM (IST)
मणिपुरी नृत्य में कलाकार ने जीता दर्शकों का मन
मणिपुरी नृत्य में कलाकार ने जीता दर्शकों का मन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सोसाइटी फॉर दि प्रमोशन ऑ़फ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ (स्पिक मैके) के तत्वावधान में एमजी व‌र्ल्ड विजन स्कूल में पारंपरिक मणिपुरी वेशभूषा में बासु सिंह के नृत्य की प्रस्तुति दी। उन्होंने विद्यार्थियों को मणिपुरी नृत्य की बारीकियां बताते हुए उन्हें कुछ मुद्राओं का अभ्यास भी कराया।

loksabha election banner

स्पिक मैके की विरासत श्रृंखला के अंतर्गत एमजी व‌र्ल्ड विजन स्कूल में कार्यक्रम का शुभारम्भ मणिपुर के पारंपरिक उत्सव लाई हरोबा में किए जाने वाले माइबी नृत्य से किया गया। कलाकार बासु ने अपनी दूसरी प्रस्तुति प्रसिद्ध रचना शिव पंचाक्षर में ऊँ नम: शिवाय को मणिपुरी शैली में बेहद प्रभावी अंदाज में दी।

उन्होंने बताया कि हर युग में अवतार हुए है। वैष्णव संप्रदाय में चैतन्य महाप्रभु को कलियुग में भगवान का अवतार मानते हैं। कलाकारों के नृत्य को देख कर दर्शक भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में सिनाम बासु सिंह ने राधा और कृष्ण की आरती उतारकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान एस नन्देश्वरी देवी तथा बांसुरी व पुंग पर उपेन्द्र सिंह ने बखूबी संगत प्रदान की। कलाकारों का स्वागत प्रधानाचार्या के साथ विद्यालय प्रबंध समिति की मधु गोयल ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.