बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर तस्मिया जूनियर हाईस्कूल में 27वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। छा˜
मुजफ्फरनगर : तस्मिया जूनियर हाईस्कूल में 27वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी के माध्यम से किया। इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी। जिसमें नन्हे वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। वेस्ट मैटेरियल के सदुपयोग की थीम पर मॉडल बनाये गये। जल संरक्षण विषयों पर भी बच्चों ने बेहतर मॉडल प्रदर्शित किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने समां बाधा। प्रधानाचार्या डा. शबाना नजीर ने स्कूल रिपोर्ट प्रस्तुत की।
स्कूल की वार्षिक पुस्तक नूर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस दौरान आईएएस सैयद सउद इकराम रिजवी, ट्रांसपोर्ट मंत्रालय दिल्ली में उप वित्तीय सलाहकार अख्तर उल हनीफ का स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. एस फारुक ने स्वागत किया।