सांस्कृतिक प्रस्तुति से दिया पृथ्वी बचाने का संदेश
खतौली (मुजफ्फरनगर) : एमएलएम एकेडमी में बुधवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्त
खतौली (मुजफ्फरनगर) : एमएलएम एकेडमी में बुधवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा का प्रदर्शन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। कविता का गायन और नृत्य नाटिका से दर्शकों को मोह लिया। बच्चों ने कक्ष अध्यापिकाओं के साथ मिलकर रचनात्मक पोस्टर बनाए और पौधों व पेड़ों की वेशभूषा का प्रदर्शन किया। स्कूल की एमडी नीतू अग्रवाल ने कहा कि पृथ्वी हमारी धरोहर है और इसकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। पृथ्वी हमारी सहायता के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है। हमें जल, वायु, सूर्य की किरणें, नदियां, हरे-भरे वन, धरती व धरती के नीचे छिपी खनिज संपदा धरोहर के रूप में देती है। उन्होंने बच्चों से पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने कूड़ा कूड़ेदान में ही फेंकने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन अमित रैमसन व नवीन ने किया।