महिलाओं ने की खरीदारी..बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
दीपावली पर को लेकर शुक्रवार को नई मंडी के लेडीज क्लब ने दीपावली मेले का आयोजन किया। मेले में पहुंची शहर की महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। वहीं कार्यक्रम में बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियां ने मेले को आकर्षक बनाया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। दीपावली पर को लेकर शुक्रवार को नई मंडी के लेडीज क्लब ने दीपावली मेले का आयोजन किया। मेले में पहुंची शहर की महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। वहीं कार्यक्रम में बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियां ने मेले को आकर्षक बनाया।
नई मंडी स्थित गौशाला रोड पर लेडीज क्लब के तत्वावधान में लगा दीपावली मेले का शुभारंभ सीओ सिटी दीक्षा शर्मा ने किया। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल्स लगाए गए, जिसमें बच्चों के लिए विशेष स्टॉल रहे। मेले में कपड़ों व खाद्य पदार्थों के अनेक स्टाल्स विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। मेले में घर के लिए सजावटी सामान से लेकर पर्दे, ड्रेस, बर्तन आदि सामानों के स्टॉल ने महिलाओं को लुभाया। इस दौरान खाने-पीने के स्टाल पर बच्चों की अधिक भीड़ रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लेडीज क्लब की अध्यक्षा कुसुम कुमारी, सरिता स्वरूप, पल्लवी स्वरूप, मीनाक्षी कुमारी, वीना शर्मा, माध्वी स्वरूप, शरद गुप्ता, रीना गोयल, नीति अग्रवाल, मृदुवल गोयल, निशा सहगल आदि महिलाओं ने भाग लिया।