मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार
सिखेड़ा क्षेत्र में काटका पुल-मंदौड़ मार्ग पर पुलिस और बोलेरो पिकअप सवार तीन बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सिखेड़ा क्षेत्र में काटका पुल-मंदौड़ मार्ग पर पुलिस और बोलेरो पिकअप सवार तीन बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल समेत तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गांव काटका से मदौड़ जाने वाले रास्ते पर जंगल में एसओ वीरेंद्र कसाना ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ चेकिग की। इस दौरान काटका पुल की ओर से बोलेरो पिकप गाड़ी में तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश गाड़ी साइड में लगा कर पुलिस पर फायरिग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिग की। एक बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके दोनों साथियों को भी घेराबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने बोलेरो पिकप गाड़ी, तीन तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में इमरान पुत्र अयूब निवासी तावली थाना शाहपुर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। आरिफ पुत्र मांगा और फुरकान उर्फ फूर्री पुत्र अब्दुल निवासी तावली घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। तीनों बदमाशों पर पर बकरी चोरी का मुकदमा दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पकड़े गए बदमाशों को पुलिस थाने ले गई।