यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुढ़ाना में साम्प्रदायिक संघर्ष ने पकड़ा तूल
बुढाना : कस्बे में दुकान के विवाद को लेकर हुए साम्प्रदायिक संघर्ष ने तूल पकड़ लिया है। दुक

बुढाना : कस्बे में दुकान के विवाद को लेकर हुए साम्प्रदायिक संघर्ष ने तूल पकड़ लिया है। दुकान पर अवैध कब्जा करने और किराया मांगने पर किराएदार पक्ष द्वारा मालिक पक्ष के लोगों की बेरहमी से की गई पिटाई और पुलिस के ढुलमुल रवैये पर विधायकों ने तीखी नाराजगी जाहिर की है। विधायकों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित पक्ष को दुकाने दिलाने के निर्देश दिए हैं। घायलों का सही तरीके से उपचार नहीं होने पर भी बुढ़ाना विधायक ने बुढ़ाना सीएचसी में तैनात चिकित्सकों को जमकर हड़काया।
बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक मंगलवार को लोनिवि गेस्टहाउस पहुंचे और पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को बुलाया। इसके बाद उन्होंने दुकान पर अवैध कब्जा होने और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर तीखी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने एसडीएम कुमार भूपेंद्र, तहसीलदार रतन लाल वर्मा, सीओ हरिराम यादव व कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा से कहा कि अवैध कब्जे के क्षेत्र में जितने भी मामले में हैं, उन्हें गंभीरता से लिया जाए और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं होने पर विधायक ने कड़ी कार्रवाई कराने की भी चेतावनी दी। अफसरों ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। विधायक ने इस मामले में अभी तक कार्रवाई नहीं होने पर भी कड़ी नाराजगी जाहिर की। उधर, सदर विधायक कपिलदेव ने मंगलवार सुबह जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल पूछा। इसके बाद उन्होंने एसएसपी अनंतदेव से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित पक्ष को दुकान खाली कराकर देने के लिए कहा। एसएसपी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ये था मामला
रामकुमार पुत्र बृजलाल ने मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति को एक दुकान किराए पर दे रखी थी। रामकुमार पक्ष का कहना है कि काफी दिनों से ना तो किराया दे रहा था और ना ही दुकान खाली कर रहा था। जब उन्होंने किराया देने या फिर दुकान खाली करने के लिए कहा तो किराएदार आक्रामक हो गया। इसके बाद
सोमवार शाम को कस्बे की कर्बला रोड स्थित दुकान को लेकर किराएदार पक्ष के लोगों ने मालिक पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में बृजलाल पुत्र दर्शनलाल पक्ष की वृद्ध महिला समेत छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में रेफर कर दिया गया था। रामकुमार पुत्र बृजलाल ने हमलावर पक्ष के दिलशाद पुत्र समयदीन, नदीम पुत्र आबिद, गुलेल पुत्र आबिद, हारुन पुत्र सलीम, आकिल पुत्र अनवर, वाजिद पुत्र काले व एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में धारा 147,148,149 व 307 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया था।
