Move to Jagran APP

कांग्रसी बोले-किसानों की समस्याओं का निदान हो

किसानों की विभिन्न समस्याओं लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता टाउनहाल मैदान में एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में सभी डीएम दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने राज्य सरकार पर किसान विरोधी नीति के तहत कार्य करने के आरोप लगाया। वहीं राज्यपाल के नाम प्रशानिक अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि किसानों की समस्याओं की ओर से राज्य सरकार आंखें बन्द कर बैठी हुई है। राज्य सरकार की अनदेखी के कारण किसान अनेक समस्याओं से घिरा हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 10:16 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 10:16 PM (IST)
कांग्रसी बोले-किसानों की समस्याओं का निदान हो
कांग्रसी बोले-किसानों की समस्याओं का निदान हो

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेसियों ने राज्य सरकार पर किसान विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किसानों की विभिन्न समस्याओं लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ता टाउनहाल मैदान में एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में सभी डीएम दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने राज्य सरकार पर किसान विरोधी नीति के तहत कार्य करने के आरोप लगाया। वहीं राज्यपाल के नाम प्रशानिक अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि किसानों की समस्याओं की ओर से राज्य सरकार आंखें बन्द कर बैठी हुई है। राज्य सरकार की अनदेखी के कारण किसान अनेक समस्याओं से घिरा हुआ है। किसानों को आज अनेक पाबंदियों के बीच परेशान किया जा रहा है। उनपर पुराली जलाने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। किसा आर्थिक संकटों से घिर चुका है, जिस कारण उनके बच्चों शिक्षा भी अच्छी नहीं कर पा रहे हैं। मांग की गई कि गन्ने की फसल पर बढ़ती लागत को ²ष्टिगत रखते हुए मूल्य 450 रुपये प्रति कुन्तल हो, पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हो। गन्ना किसानों को पर्ची वितरण में भेदभाव और गन्ना केन्द्रों पर तौल में घटतौली के मामलों को रुकवाया जाए। इसके अलावा अन्य मांग की गई। प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी, ममनून अंसारी, रिजवान सिद्दीकी, जुनेद रऊफ, वारिस राजा, बिलकीस चौधरी, योगेश शर्मा, गुफरान काजमी, धीरज महेश्वरी, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---

प्रदर्शन में महिला नेत्री

कलक्ट्रेट में फोटो खिचवाने को लेकर कांग्रेसियों में खींचतान हो गई। एक महिला नेत्री के पति के साथ कांग्रेस की दूसरी बड़ी महिला नेत्री भिड़ गई। कुछ ही देर में वहां हंगामा हो गया। जिम्मेदारी वाला पद संभाल रही महिला नेत्री ने अपनी ही साथी कार्यकर्ता के पति को सरेआम खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। महिला नेत्री को बेकाबू होता देखकर कई नेताओं ने उनको समझाने का प्रयास किया, मामला बढ़ता देख जिलाध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.