Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम पर सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

देश में बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों पर शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द ही दामों में कमी न होने पर सड़कों पर उतरकर आम आदमी की आवाज उठाने की भाजपा सरकार को चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 11:47 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 11:47 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम पर सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम पर सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। देश में बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों पर शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द ही दामों में कमी न होने पर सड़कों पर उतरकर आम आदमी की आवाज उठाने की भाजपा सरकार को चेतावनी दी।

loksabha election banner

मेरठ रोड स्थित सदर तहसील के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा एवं शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के संयुक्त नेतृत्व में जिला एवं शहर कमेटी के पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष ,सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर घेरने की कोशिश की। जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले एक साल के अंदर पेट्रोल-डीजल के दामों में काफी वृद्धि करते हुए मुनाफाखोरी की है, जिससे संपूर्ण देश की जनता परेशान है। कांग्रेस पार्टी पेट्रोल-डीजल के दामों में की जा रही वृद्धि का संपूर्ण भारत में विरोध करती है। जुनैद रऊफ ने कहा जिस तरह से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि होती जा रही है। इससे आम जनता पर महंगाई की मार पड रही है। ट्रांसपोर्ट व माल ढुलाई महंगी हो गई है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है। आम जनता की आवाज बनकर कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि दिन प्रतिदिन बढ़ रही किमतों पर अंकुश लगाया जाए, अन्यथा मजबूरन कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को तैयार हैं। इस दौरान देवेंद्र कश्यप, आकिल राणा, सलीम मलिक, गीता काकरान, धीरज महेश्वरी, अरमान मूनसन, युगल किशोर भारती, मदन शर्मा, सतीश शर्मा, मौ. फिरोज, अरशद सिद्दीकी, सलीम अहमद अंसारी, नीलम गौतम, अनिता ठाकुर आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.