शीतलहर व कोहरा ने कंपकंपी छुड़ाई, धूप ने राहत दिलाई
शीतलहर के साथ छाए कोहरे ने शनिवार की सुबह लोगों कंपकंपी छूटा दी। गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर लोग कांपते रहे और घर में दुबकने को मजबूर रहे। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिल सकी।
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। शीतलहर के साथ छाए कोहरे ने शनिवार की सुबह लोगों कंपकंपी छूटा दी। गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर लोग कांपते रहे और घर में दुबकने को मजबूर रहे। दोपहर बाद धूप खिलने से लोगों को राहत मिल सकी।
शुक्रवार की देर रात से ही कोहरा छाना शुरू हो गया था जो शनिवार की सुबह तक छाया रहा। कोहरे के साथ शीतलहर भी चल रही थी। कोहरा व शीतलहर के चलते ठंड बढ़ रही थी और लोगों की कंपकंपी छूट रही थी। पेड़ पौधों से कोहरा बूंदों के रूप में टपक रहा था। सुबह कोहरा छंटने के बाद बादल भी छा गए थे। दोपहर में मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिल सकी। अंगीठी, हीटर, गैस बर्नर, अलाव, लकड़ी, कोयला आदि जलाकर ठंड से बचाव का प्रयास किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराने में जनता से सहयोग करे : एसपी सिटी
जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही पुलिस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सक्रिय हो गयी है। शनिवार को एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसडीएम सदर दीपक कुमार ने थाना प्रभारी धर्मेद्र सिंह के साथ कुल्हेड़ी गांव में ग्रामीणों की बैठक ली और चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने माहौल बिगाड़ने वाले व्यक्तियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि दंगा-़फसाद कराने व अफवाह फैलाने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा। पुलिस ऐसे लोगों को गांव-गांव जाकर चिह्नित कर रही है। वही प्रत्येक गांवों से प्रधान पद के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को भी मुचलका पाबंद किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलीम कुरैशी, जावेद अली, जुबेर अली, आशू, रहमान ग्राम प्रधान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।