Move to Jagran APP

रात में ठंड बढ़ी, कोहरे ने भी दस्तक

रात में ठंड बढ़ गई है। पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। ठंड के चलते कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। सोमवार को सर्द मौसम का पहला कोहरा छाया। कोहरे की दृश्यता कम थी। वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 11:13 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 11:13 PM (IST)
रात में ठंड बढ़ी, कोहरे ने भी दस्तक
रात में ठंड बढ़ी, कोहरे ने भी दस्तक

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रात में ठंड बढ़ गई है। पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया है। ठंड के चलते कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। सोमवार को सर्द मौसम का पहला कोहरा छाया। कोहरे की दृश्यता कम थी। वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे।

loksabha election banner

सुबह छह बजे तक आसमान साफ था। इसके बाद अचानक घना कोहरा छा गया। कोहरे की दृश्यता इतनी कम थी कि सामने 50 मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन हेडलाइट जलाकर रेंग-रेंगकर चल रहे थे। घने कोहरे के चलते कुछ भारी वाहनों को होटल, रेस्टोरेंट या सड़कों के किनारे कच्चे रास्ते पर कुछ देर के लिए खड़े करने पड़े। यह सीजन का पहला कोहरा था। सुबह आठ बजते ही कोहरा छंट गया। रात में भी ठंड बढ़ गई है। तापमान धीरे-धीरे लुढ़क रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पुरकाजी : सर्दियां शुरू होते ही कोहरे ने पैर पसार लिए हैं। सुबह कई घंटे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। धुंध के चलते सुबह घूमने वालों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा। थोड़ी सी दूरी पर चलने वाला व्यक्ति भी साफ़ नहीं दिख रहा था। वाहनों को लाइटें जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के चलते बाजार देर से खुल सके।

15 नवंबर तक आनलाइन घोषणा-पत्र भर सकेंगे किसान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। आनलाइन घोषणा पत्र भरने का किसानों को एक और मौका दे दिया है। अब किसान 15 नवंबर तक आनलाइन घोषणा पत्र भर सकेंगे।

जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी ने बताया कि आनलाइन घोषणा-पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गयी थी। खरीफ फसल की कटाई एवं त्योहारों में व्यस्तता के कारण कुछ कृषक घोषणा-पत्र भरने से वंचित रह गए। इन कृषकों की सुविधा एवं विभाग के टोल-फ्री नम्बर पर गन्ना किसानों द्वारा किये जा रहे अनुरोध के ²ष्टिगत गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने गन्ना किसानों को घोषणा-पत्र भरने के लिए एक और मौका प्रदान किया है। पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना किसानों को आनलाइन घोषणा-पत्र भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। इसके बाद घोषणा-पत्र नहीं भरने वाले गन्ना किसानों का सट्टा संचालित नहीं हो सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.