कवाल में जब सचिन और गौरव मारे गए तब कहां थे अजित सिंह: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह और चौधरी चरण सिंह की विरासत उनके बेटे संभाल नहीं पाए।
By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 03:25 PM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 03:25 PM (IST)
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मुजफ्फरनगर में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दंगे में जब सचिन-गौरव मारे गए, तब चौधरी अजित सिंह कहां थे। उस समय संजीव बालियान और भाजपा के विधायक जेल जा रहे थे। मुझे बड़ा दुख हुआ उस बयान को पढ़कर जिसमें जयंत चौधरी ने कहा कि मैंने जाटों का ठेका नहीं ले रखा। स्वाभिमान और देश की सुरक्षा तथा खेती करने में सक्षम है।
गठबंधन रैली को बताया ड्रामा
सहारनपुर की गठबंधन की रैली को योगी ने ड्रामा शो बताया। जो कुछ दिन पहले तक एक-दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे, वह अब मोदी को रोकने के लिए एक मंच पर आ गए हैं। मुलायम सिंह और चौधरी चरण सिंह की विरासत उनके बेटे संभाल नहीं पाए। एक ने पिता को बाहर निकाल दिया और दूसरे ने पिता के आदर्शों को तिलांजलि दे दी। भाजपा की सरकार आने के बाद बदमाश राम-नाम सत्य की यात्रा पर निकल गए हैं।
पाकिस्तान पर हमले से कांग्रेस को दर्द
पाकिस्तान में घुसकर हमला किया जाता है तो दर्द कांग्रेस को होता है। मोदी जी के शौर्य का ही परिणाम है कि पाकिस्तान का विदेश मंत्री डरते हुए कह रहा है कि भारत फिर हमला कर सकता है। भाजपा का घोषणा पत्र सम्मान बढ़ाता है,जबकि कांग्रेस का घोषणा पत्र कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों का साथ देने वाला है।
शुगर मिलें बंद नहीं होंगी
किसानों को सोधते हुए उन्होंने कहा कि जब तक खेत मे एक-एक गन्ना खड़ा है, मिलें बंद नहीं होंगी। गन्ने का 60 प्रतिशत भुगतान हो चुका है, देरी से भुगतान करने वाली शुगर मिलें मय ब्याज भुगतान करेंगी। चुनाव निष्पक्ष होगा, बूथ पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं होगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें