Move to Jagran APP

CM in Khatauli: खतौली में बोले योगी, कवाल का बवाल सपा का कलंक, डबल इंजन की सरकार गुंडागर्दी पनपने नहीं देगी

Khatauli by-Election भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में नवीन मंडी स्थल पर जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। इस दौरान उत्साह से भीड़ ने जयघोष किया। भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जल्‍द ही वे सभा को संबोध‍ित करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Taruna TayalPublished: Wed, 30 Nov 2022 01:45 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 01:45 PM (IST)
CM in Khatauli: खतौली में बोले योगी, कवाल का बवाल सपा का कलंक, डबल इंजन की सरकार गुंडागर्दी पनपने नहीं देगी
Khatauli by-Election: जनसभा स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा और सम्मान सबका है, लेकिन आस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सपा के लिए कवाल का बवाल कलंक है। गौरव और सचिन की निर्मम हत्या विस्मृत नहीं हो सकती हैं। चौधरी चरण सिंह का नाम लेकर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं, जबकि वह हमेशा आपराधि प्रवृत्ति के विरोधी रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में भरपूर विकास हो रहा है। बिना चेहरे देखे योजना का लाभ दिया जा रहा है।

loksabha election banner

दंगाईयों का समर्थन कर रही सपा

नवीन मंडी स्थल पर हुई जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तत्कालीन सपा सरकार के लिए कवाल का बवाल कलंक है। सपा दंगाइयों का समर्थन कर रही है, जबकि लोकदल इसमें तड़का लगा रही थी। जिनके पास आपका हालचाल जानने की फुरसत नहीं थी, वह चौधरी चरण सिंह का नाम लेकर राजनीति कर रहे हैं। राजनीति में चौधरी साहब हमेशा आपराधियों का विराेध करते थे। माफियाओं को आश्रय देंगे, ऐसा नहीं होगा।

हम सख्ती नहीं करते तो शांति कैसे बना पाते

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कानून व्यवस्था का नाम लेकर तेजस दिखाया। कहा कि हम सख्ती नहीं करते तो प्रदेश में शांति बना पाते क्या? इस पर भीड़ उत्साहित होकर योगी..योगी का जयघोष करने लगी। आपराधी, माफिया जिस भाषा में समझेगा, उसी में समझाएंगे। राजनीति का अपराधीकरण नहीं होने देना है। ऐसा हो गया तो पेशेवर माफिया आमजनता और व्यापारियों का जीना हराम कर देंगे। हम एक हाथ से विकास और दूसरे से कानून, सुरक्षा की गारंटी देते हैं।

ऐसा विकास किया, यह 50 वर्ष में भी नहीं होता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी और केंद्र सरकार के कार्यों को भी गिनाया है। कहा कि रसोई के लिए उज्ज्वला योजना, विद्युत के लिए सौभाग्य और आवास के साथ शौचालयो का लाभ दिया है। 50 वर्ष में इतना विकास नहीं हुआ है, जितना हमारी डबल इंजन की सरकार ने कर दिया है। बिना मजहब, चेहरा देखे पात्रों का लाभ पहुंचाया है। सरकार ने तुष्टिकरण नहीं किया है। हमारा देश सुरक्षित है तो हम भी सुरक्षित है।

ठाकुर और त्यागी समाज पर सबकी निगाह

मुख्यमंत्री की जनसभा के साथ विधानसभा क्षेत्र के ठाकुर और त्यागी समाज को लेकर सबकी निगाह लगी है। यह दोनों वर्ग भाजपा से छिटक रहा है। ठाकुर समाज ने पूर्व में समिति बनाकर अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा था, जबकि नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण लेकर त्यागी समाज में भी रोष है। दाेनों समाज के लोगों ने भाजपा के विरोध में स्वर ऊंचे कर रखे है। ऐसे में मुख्यमंत्री की जनसभा इन दोनों धड़ों पर कितना प्रभाव डालेगी, यह कयास लगाए जा रहे हैं। साथ ही राजनीतिक गलियारों में विधानसभा का माहौल किस रूख बदलेगा। यह भी मुख्यमंत्री की जनसभा से साफ होने की उम्मीद है।

चप्पे-चप्पे पर फोर्स का पहरा

भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स के साथ अर्द्ध् सैनिक बलों का पहरा है। जानसठ तिराहा से लेकर नवीन मंडी तक क्षेत्र को छावनी में तब्दील किया गया है। पीएसी के जवान वाहनों को रोककर चेकिंग कर आगे बढ़ने की अनुमति दे रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.