मुख्यमंत्री ने किया धर्मगुरुओं से संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए धर्मगुरुओं से संवाद किया। लॉकडाउन और कोरोना वायरस के प्रभाव पर बातें की। संतों मुख्यमंत्री को कुछ पुरानी मांगों से भी याद दिलाया।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए धर्मगुरुओं से संवाद किया। लॉकडाउन और कोरोना वायरस के प्रभाव पर बातें की। संतों मुख्यमंत्री को कुछ पुरानी मांगों से भी याद दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से लड़ाई में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने धर्मगुरुओं से कहा कि उनका संदेश दूर तक जाता है और सभी लोग उनकी बातों पर अमल करते हैं। लोगों से अपील की जाए कि वह घरों से बाहर न निकलें। वीडियो कांफ्रेंसिग में शुकतीर्थ स्थित श्री शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, श्री हनुमत धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, ब्रह्मा विद्यापीठ के संस्थापक दंडी स्वामी महादेव आश्रम महाराज, गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा गांधी कालोनी से ज्ञानी हरजीत सिंह और शहर काजी तनवीर आलम शामिल रहे।