अभियान चलाकर की गंगा घाट पर साफ-सफाई
आदि मौजूद रहे। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के रामकुमार शर्मा ने मौजूद कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव गांव में अभियान चलाकर राष्ट्रीय एकता सेवा की अलख जगाए और अधिक से अधिक लोगों को सेवा हेतु प्रेरित करें।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में शनिवार को राष्ट्रीय एकता सेवा सप्ताह अभियान के अन्तर्गत भाजपाइयों ने गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की।
भाजपा नमामि गंगे के प्रदेश सह-संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल, जिला उपाध्यक्ष अमित राठी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के रामकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुधीर प्रजापति, श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, डा. वीरपाल सहरावत, पूर्व प्रधान नीरज शास्त्री, शरद शर्मा, रविन्द्र बाल्मीकि, तारा सिंह चौहान आदि कई दर्जन भाजपा कार्यकर्ता शनिवार की सुबह तीर्थ नगरी शुकतीर्थ गंगा घाट पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता सेवा सप्ताह अभियान के अन्तर्गत मनाए जाने को लेकर गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाकर घाट पर पड़ी पॉलीथिन, कपड़े एंव कूड़ा करकट को झाडू लगाकर हटाया। इस दौरान रविद्र कुमार, महेंद्र चौहान, राजबीर सैनी, कुणाल वालिया, संजय कोरी, विजय राठी आदि मौजूद रहे। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के रामकुमार शर्मा ने मौजूद कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव गांव में अभियान चलाकर राष्ट्रीय एकता सेवा की अलख जगाए और अधिक से अधिक लोगों को सेवा हेतु प्रेरित करें।